कनाडा में भारतीय मूल की टिकटॉक आर्टिस्ट मेघा ठाकुर की हुई मौत, वायरल हो रही है पिता का पोस्ट

Megha Thakur Passed Away: टिकटॉक वीडियो के जरिए महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने वाली 21 वर्षीय मेघा ठाकुर की कनाडा में अचानक ही मौत हो गई है। इस दुखद खबर ने सबको परेशान कर दिया है।

megha thakur

Megha Thakur Passed Away: लोगों के अंदर आतमविश्वास जगाने वाली इंडो-कनाडाई टिकटॉक आर्टिस्ट मेघा ठाकुर की अचानक ही मौत हो गई है। 21 वर्षीय मेघा टिकटॉक पर वीडियोज बनाकर बॉडी पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास का संदेश लोगों तक पहुंचाती थी। मेघा की अचानक हुई मौत ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। मेघा के माता पिता ने इंस्टाग्राम पर उसकी मौत की खबर लोगों को दी है। आपको बता दें कि मेघा के टिकटॉक पर 93 हजार फॉलोअर्स थे। फिलहाल मेघा कनाडा के ब्रैम्पटन में रहती थी।

पिता ने लिखा बेटी के लिए पोस्ट
मेघा मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थी। मेघा के पैरेंट्स ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए लिखा है- भारी मन से हम इस दुखद खबर की घोषणा करते हैं। हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी, मेघा ठाकुर, गत 24 नवंबर 2022 को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गई है। उन्होंने आगे लिखा है- मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी। वह अपने फैंस से प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें। इस समय, हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपके विचार और प्रार्थनाएं उसकी आगे की यात्रा में उसके साथ रहेंगे। फिलहाल उसकी मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। आगामी 6 दिसंबर को उसकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

18 नवंबर को बनाया था आखिरी वीडियो
वहीं मेघा की मौत की खबर मिलेन के बाद उनके एक फैन ने उनके पैरेंट्स की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- मेघा को पता था कि वह प्रभावशाली क्षेत्र में कितनी ताकत रखती है और कितनी महिलाएं उनकी ओर देखती हैं, मैंने उन्हें हर समय बताया। हमने एक परी को बहुत जल्द खो दिया। आपको बता दें कि मेघा करीब 1 लाख फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव थीं। गत 18 नवंबर को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस आखिरी टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें। अपने आखिरी वीडियो में मेघा ग्रे और बेज कलर की मिनी ड्रेस, सफेद सैंडल और डार्क सनग्लास में नजर आ रही थीं। वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर चल रही थीं। जानकारी के अनुसार मेघा ने मेफील्ड सेकेंडरी स्कूल से ग्रैजुएश किया था। उन्होंने साल 2019 में टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया था। उनके पहले वीडियो पर लगभग 3,000 लाइक्स और 60,000 व्यूज मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+