'गजब का है दिन...' सॉन्ग पर पवनदीप ने किया अरुणिता के साथ रोमांटिक डांस, यूजर बोले- शादी कब है?

मुंबई, 04 सितंबर: भले ही इंडियन आइडल का 12वां सीजन खत्म हो चुका हैं और उसके विनर पवनदीप राजन बन चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज अभी भी बरकरार है। लोग अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी को बहुत प्यार करती है, जिसका एक नया नमूना हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो है, जिसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल के साथ सुहाने मौसम का मजा लेते हुए रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

सुहाने मौसम में रोमांटिक अंदाज

सुहाने मौसम में रोमांटिक अंदाज

हाल ही में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सुहाने मौसम का मजा लेते हुए रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पवनदीप राजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद फैंस इस जोड़ी की भरभर कर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

पवनदीप-अरुणिता पर दर्शकों ने बरसाया प्यार

पवनदीप-अरुणिता पर दर्शकों ने बरसाया प्यार

दरअसल, इंडियन आइडल 12 में इस जोड़ी को सिंगिंग के अलावा इनकी बॉडिंग के लिए दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। लोगों ने इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया और कर भी रहे हैं। शो में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी ओर पवनदीप राजन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अरुणिता कांजीलाल ने ही खींचा था। इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जहां पवनदीप राजन ने जीती थी तो वहीं दूसरे स्थान पर ट्रॉफी की मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही अरुणिता कांजीलाल रहीं थी।

फैन ने पूछा शादी कब है?

फैन ने पूछा शादी कब है?

वहीं अब 'गजब का है दिन...' सॉन्ग पर इस जोड़ी का रोमांटिक डांस वायरल हो रही है। वीडियो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को जेडब्ल्यू मैरियट में देखा जा सकता है। उन्होंने लिप-सिंक किया और गाने पर परफॉर्म भी किया। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान नजर आए। यहां तक की एक फैन ने तो यह भी पूछ लिया कि शादी कब है?

'क्या से हो क्या हो गए देखते देखते'

'क्या से हो क्या हो गए देखते देखते'

पवनदीर और अरुणिता की इस वीडियो को अब तक 2 लाख 93 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद मेरा रिएक्शन है 'सोचता हूं के वो कितने मासूम थे क्या से हो क्या हो गए देखते देखते'। वहीं बहुत से फैंस ने दिल का इमोसी कमेंट सेक्शन में डाला है।

मुंबई में एक ही अपार्टमेंट में दोनों का घर

मुंबई में एक ही अपार्टमेंट में दोनों का घर

बता दें कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल हाल ही में मुंबई में एक ही अपार्टमेंट में घर लिया है। हालांकि अपने रिलेशन पर दोनों कह चुके है कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+