Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ भयानक कार एक्सीडेंट, जानें कैसी है सिंगर की हालत
Pawandeep Rajan Accident: टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर पवनदीप का भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में सिंगर को गंभीर चोटें आई हैं।
पवनदीप राजन का हुआ कार एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर पवनदीप राजन आज यानी 5 मई 2025 (सोमवार) की सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद में एक बड़ी कार दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

पवनदीप राजन का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच सिंगर पवनदीप राजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है है, जिसमें वह गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। ये वीडिया इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।
कैसी है पवनदीप राजन की हालत?
पवनदीप राजन के साथ हुए हादसे के बारे अभी पूरा अपडेट सामने नहीं आ पाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पता चलता है कि पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से सिंगर के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
कौन हैं पवनदीप राजन और कैसा है उनका सिंगिंग करियर?
-पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप राजन ने अपनी म्यूजिक जर्नी को एक सही रूप देने के लिए मुंबई का रुख किया था। सबसे पहले उन्होंने पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो द वॉयस इंडिया में साल 2015 में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी।
-इसके बाद पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल के 12वें सीजन में विनर का खिताब अपने नाम किया था। पवनदीप ने इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ एक कार और 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती थी।
-पवनदीप राजन ने बहुत ही कम समय में पहाड़ी लोकगीत से खुद को इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए तैयार किया है। पवनदीप बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करने के अलावा एक्टिवली सोलो म्यूजिक करियर को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इंडीपेंडेंट म्यूजिक एल्बम जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications