Indian Idol 12 भी नहीं बदल पाया सवाई भाट की किस्मत, ना खुद का घर-ना आमदनी का साधन

मुंबई, 04 दिसंबर: Indian Idol 12 में शामिल होकर अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले राजस्थान के सवाई भाट के अभी भी अच्छे दिन लौटे हैं। वो अभी आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामने कर रहे है। एक तरफ जहां इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन के साथ-साथ बाकी के कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले और दानिश मोहम्मद जो शो के टॉप सिंगर रहे थे, अब शो खत्म होने के बाद अपने सपनों को हकीकत में बदल रहे है, लेकिन दूसरी तरफ शो में अपनी परफॉर्मेंस से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले सवाई भाट आज भी वही के वही हैं। हाल ही में सवाई भाट में अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में एक न्यूज पेपर को इंटरव्यू दिया था, जिसकी कटिंग उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

अभी भी गरीबी में सवाई भाट

अभी भी गरीबी में सवाई भाट

रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' के पूर्व कंटेस्टेंट्स अपनी टैलेंट को यूज करते हुए विदेशों में परफॉर्मेंस देने में लगे हुए हैं, लेकिन इंडियन आइडल के इस बार के सीजन के सबसे प्रतिभाशाली सिंगर्स में से एक सवाई भाट की जिंदगी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सहित कई दर्शकों का दिल जीतने के बाद भी बहुत कम बदलाव आया है। एक तरफ जहां यूके में ग्रेट ब्रिटेन जैसे विदेश की कई बडी सिटी में इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट निहाल टौरो, शण्मुखप्रिया शो कर रही है, साथ ही अब अरुणिता और पवनदीप भी उनके साथ हैं, लेकिन सवाई भाट अभी भी गरीबी में जी रहे हैं।

अपना घर नहीं, ना ही इनकम का सोर्स

अपना घर नहीं, ना ही इनकम का सोर्स

ओडिशा टीवी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थानी लोक गायक सवाई भाट अभी भी गरीबी से जूझ रहे हैं क्योंकि उनके पास अपना घर नहीं है, जिस सिंगर को उसकी सिंगिंग स्किल के लिए बार-बार सराहा गया, उसके पास अभी भी इनकम का सोर्स नहीं है। राजस्थान में नागौर जिले के डिडवाना कस्बे पास गछीपुरा गांव के सिंगर ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक न्यूज पेपर में अपने इंटरव्यू की फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि नेशनल टेलीविजन पर आने के बाद ही उनके गांव में बिजली पहुंची थी। सवाई ने एक घर बनाने की भी इच्छा जाहिर की थी, और आज तक वो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जीवन में नहीं आया कोई बड़ा बदलाव

जीवन में नहीं आया कोई बड़ा बदलाव

इंडियन आइडल 12 पर आने से पहले सवाई भाट कठपुतली का खेल दिखाते थे। हालांकि उनको इस पेशे को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा था, क्योंकि इंटरनेट के इस जमाने में कोई इसमें रूचि नहीं दिखाता। वहीं इंडियन आइडल के बाद कलाकार के लिए चीजें बेहतर हो गई थी। सवाई से राजस्थान के नेताओं ने मिलकर कठपुतली की कला को बचाने के उनके प्रयासों के लिए उनके परिवार की भी सराहना भी की थी, लेकिन अभी तक उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

गरीबी से लड़ाई लड़ रहे सवाई

गरीबी से लड़ाई लड़ रहे सवाई

स्थानीय न्यूज पेपर अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में सवाई ने सलमान खान की फिल्म के लिए गाना गाने की इच्छा जाहिर की थी। आपको बता दें कि शो से निकलने के बाद कुछ महीने पहले ही सवाई भाट को बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया गया था। गाना काफी हिट भी हुआ, लेकिन उसका सवाई की जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ा। इंडियन आइडल 12 में मिली सफलता के बावजूद सवाई मौजूदा वक्त में भी गरीबी से लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि उनके पास ना खुद का घर है और ना ही काम।

सरकार से सवाई ने किया यह अनुरोध

सरकार से सवाई ने किया यह अनुरोध

यहां तक की सवाई भाट ने राजस्थान की सरकार से भी आर्थिक मदद का आग्रह किया है, ताकि वो अपना घर ले सकें। लेकिन अब तक सरकार की तरफ से किसी तरह का जवाब नहीं आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस सिंगर की गायकी ने लाखों लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर जिसकी जबरदस्त फैन फोलोइंग बन गई, उसके पास कोई काम नहीं है। यहां की घर चलाने के लिए एक लगा बंधा आमदनी का साधन तक नहीं बन पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+