Indian Idol 12: शनमुखप्रिया नहीं पवनदीप हुए फाइनल रेस से बाहर? करण जौहर की इस तस्वीर ने किया हैरान

Indian Idol 12: शनमुखप्रिया नहीं पवनदीप हुए फाइनल रेस से बाहर? करण जौहर की इस तस्वीर ने किया हैरान

मुंबई, 09 अगस्त: टीवी का सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले अब करीब आ रहा है। शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। ऐसे में हर किसी को ये जानने की एक्साइटमेंट है कि आखिर इंडियन आइडल 12 का खिताब कौन जीतेगा। हर कोई अपने फेवरिट कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहता है। इंडियन आइडल 12 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में अरुणिता कांजीलाल, निहाल टौरो, सयाली कांबले, मोहम्मद दानिश, पवनदीप राजन और शनमुखप्रिया हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें करण जौहर के साथ पवनदीप राजन को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ये कयाए लगाए जा रहे हैं कि क्या पवनदीप राजन भी इंडियन आइडल से बाहर हो गए हैं? हालांकि इस वीकेंड में शनमुखप्रिया को एलिमिनेट करने की खबर आई थी।

Recommended Video

    Indian Idol 12: शनमुखप्रिया नहीं पवनदीप हुए फाइनल रेस से बाहर? करण जौहर की इस तस्वीर ने किया हैरान
    करण जौहर संग इन 5 कंटेस्टेंस की तस्वीर ने किया हैरान

    करण जौहर संग इन 5 कंटेस्टेंस की तस्वीर ने किया हैरान

    इस वीकेंड करण जौहर सिंगिंग रियलिटी शो में शामिल हुए। इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स ने करण जौहर के गानों पर परफॉर्मेंस दी। इसी बीच इंडियन आइडल के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में करण जौहर के साथ अरुणिता कांजीलाल, निहाल टौरो, सयाली कांबले, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स पेरशान हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पवनदीप फाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। इंडियन आइडल 12 के फैन्स हैरान हैं कि पवन को शो से आउट कर दिया गया है या कोई और वजह है।

    क्या इंडियन आइडल से बाहर हो गए हैं पवनदीप, जानें सच?

    क्या इंडियन आइडल से बाहर हो गए हैं पवनदीप, जानें सच?

    असल में सच ये है कि इंडियन आइडल 12 के सेमी फाइनल एपिसोड, जो 08 अगस्त रविवार को हुए हैं, उसमें किसी भी कंटेस्टेंट को फाइनल की रेस से आउट नहीं किया गया है। रविवार को शो का सेमी फाइनल एपिसोड था। शो के मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए सभी 6 कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल, निहाल टौरो, सयाली कांबले, मोहम्मद दानिश, पवनदीप राजन और शनमुखप्रिया को फाइनल में पहुंचा दिया गया है। अब ये सभी 6 कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में शामिल हैं।

    15 अगस्त को होगा इंडियन आइडल 12 का फिनाले

    15 अगस्त को होगा इंडियन आइडल 12 का फिनाले

    सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का फिनाले एपिसोड 15 अगस्त को होगा। उसी दिन पता चल जाएगा कि आखिर शो का विनर कौन है। बता दें कि पवनदीप राजन को सेमीफाइनल एपिसोड में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। पवनदीप राजन शो की शुरुआत से ही सबकी पहली पसंद रहे हैं। सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन ट्रेंड कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+