Indian Idol 12 के ग्रैंड फिनाले में शनमुख प्रिया को मिला बड़ा सरप्राइज, एक्टर विजय ने चौंकाया

मुंबई, 15 अगस्त। इंडियन आइडल शो के इस सीजन में बेहतरीन गायकों ने अपनी गायकी से हर किसी का मन मोह लिया। जिस तरह से गायकों ने ना सिर्फ शो के जज बल्कि देशभर के लोगों को अपना फैन बनाया उसके बाद इन गायकों को अब एक-एक करके बड़ा ब्रेक फिल्म इंडस्ट्री में मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शो का ग्रैंड फिनाले आएगा,लेकिन शो के फिनाले से पहले विजय देवरकोंडा ने शो की कंटेस्टेंट को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।

शो के प्रोमो में नजर आए विजय

शो के प्रोमो में नजर आए विजय

ग्रैंड फिनाले का जो ताजा प्रोमो जारी किया गया है उसमे देखा जा सकता है कि विजय शो की प्रतियोगी शनमुख प्रिया को सरप्राइज देते नजर आते हैं। विजय के सरप्राइज मैसेज को सुनकर शनमुख प्रिया चौंक जाती हैं और काफी खुश नजर आथी हैं। दरअसल विजय ने एक खास संदेश में शनमुख प्रिया को चौंकाते हुए कहा कि वह उनकी अगली फिल्म में गाना गाएंगी,जिसे सुनकर शनमुख खुशी से झूम उठती हैं।

 6 कंटेस्टेंट फाइनल में

6 कंटेस्टेंट फाइनल में

इंडियन आइडल शो का ग्रैंड फिनाले आज दोपहर 12 बजे से लगातार रात 12 बजे तक चलेगा। पहली बार टीवी के इतिहास में 12 घंटे तक किसी रिएलिटी शो को दिखाया जाएगा। इंडियन आइडल 12 में कुल 6 प्रतिभागी फाइनल तक पहुंची हैं जिसमे मोहम्मद दानिश, पवनदीप राजा, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, शनमुख प्रिया और निहाल ताउरो शामिल हैं।

 सरप्राइज से चौंकी शनमुख प्रिया

सरप्राइज से चौंकी शनमुख प्रिया

दक्षिण के स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा ग्रैंड फिनाले में एक खास विडियो संदेश के जरिए दिखेंगे। यह संदेश शनमुख प्रिया के लिए है। शनमुख प्रिया अर्जुन रेड्डी की फैन हैं। 14 अगस्त को इंडियन आइडल शो के ऑर्गेनाइजर्स ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो शेयर किया था, जिसमे देखा जा सकता है कि वजय शनमुख प्रिया को बधाई देते हैँ। साथ ही अपनी अगली फिल्म में गाना गाने का भी वादा करते हैं।

 शनमुख प्रिया से वादा

शनमुख प्रिया से वादा

शो के दौरान जब विजय बड़ी स्क्रीन पर दिखते हैं तो शनमुख प्रिया उन्हें देखकर चौंक जाती हैं और खुशी से उछलने लगती हैं। जिसके बाद विजय कहते हैं, आज ग्रैंड फिनाले है, हार और जीत को भूल जाइए बस जबरदस्त ब्लास्ट करिए। अफना सबकुछ दीजिए। यह स्टेज आपका है और इसका पूरा लुत्फ उठाइए, शो का आनंद लीजिए। मैं अपनी शुभकामनाएं कंटेस्टेंट और जज को देता हूं। शनमुख प्रिया आप हैदराबाद वापस आ रही हैं और मुझसे मिल रही हैं। आप मेरी अगली फिल्म में गाना गा रही हैं, यह वादा है, गुड लक।

कई मेहमान आएंगे नजर

कई मेहमान आएंगे नजर

इसे साथ ही विजय ने शनमुख प्रिया के माता-पिता को भी बधाई दी। जिसे बाद शनमुख प्रिया ने विजय का शुक्रिया अदा किया कि आपने समय निकाकर मुझे बधाई दी। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे तकचलेगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शो के दौरान अपनी फिल्म शेरशाह का प्रमोशन करने के लिए आएंगे। इसे साथ ही द ग्रेट खली भी शो में नजर आएंगे। इसे अलावा अल्का यागनिक,उदित नारायण, शुखविंदर सिंह और कुमार सानू भी शो में दिखेंगे।

काफी पसंद किया जा रहा शो

काफी पसंद किया जा रहा शो

शो के जज के दौर पर अनु मलि, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ग्रैंड फिनाले में मौजूद रहेंगे। जबकि आदित्य नारायण और जय भानुशाली शो को होस्ट करते नजर आएंगे। गौर करने वाली बात है शो इस सीजन को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में प्रतियोगियों की आर्थिक स्थिति को दिखाने, जजों आंसू बहाने को लेकर विवाद हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+