एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर भारत सरकार का बड़ा फैसला, OTT प्लेटफॉर्म्स पर नहीं दिखेगा पाकिस्तानी कंटेंट
OTT Platforms: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे इस घमासान के बीच ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए भारतीय सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। खबर है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भारत सरकार का बड़ा फैसला
पहलगाम में गुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां अब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी भारत सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। पहले भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने पर रोक लगा दी गई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी
इसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक किया गया था और अब सरकार ने ओटीटी पर दिखाए जा रहे पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत भारत सरकार का फैसला
राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत भारत सरकार ने ये फैसला लिया है। भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में मंत्रालय ने भारत में चल रहे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को ये निर्देश दिया गया है कि वह पाकिस्तान के बने किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग को तुरंत बंद कर दें।
गाने और पॉडकास्ट पर भी लगी रोक
इसमे वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कंटेंट शामिल हो सकता है। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि चाहे वह कंटेंट फ्री हो या सब्सक्रिप्शन के तहत हो, उसे तुरंत बंद किया जाए। भारत सरकार द्वारा ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए लिया गया है।
सरकार ने दी 'कोड ऑफ एथिक्स' की खास लिस्ट
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि कई आतंकी हमलों का संबंध पाकिस्तान में मौजूद सरकारी और गैर सरकारी तत्वों से है। हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 बेकसूर लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी रूल्स 2021 के भाग III को लागू किया है, जिसमें 'कोड ऑफ एथिक्स' की वो लिस्ट दी गई है जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications