Cannes 2022 : शौनक सेन की ‘All That Breathes’ को मिला द गोल्डन आई अवॉर्ड
भारतीय फिल्म निर्माता शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए 2022 ‘ल’ऑइल डी’ और (गोल्डन आई) जीता है।
मुंबई, 29 मई : भारतीय फिल्म निर्माता शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स ने शनिवार को 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए 2022 'ल ऑइल डी' और (गोल्डन आई) जीता। भारत ने लगातार दो बार इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीत लिया है। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री को कांस में शुरू में ही पसंद किया गया था। डॉक्यूमेंट्री की कांस फिल्म फेस्टिवल की 'स्पेशल स्क्रीनिंग लाइन-अप' के हिस्से के तौर पर स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही यह डॉक्यूमेंट्री इस साल फिल्म फेस्टिवल में एकमात्र भारतीय एंट्री थी।

क्या है डॉक्यूमेंट्री की कहानी
बताते चलें कि 'ऑल दैट ब्रीथ्स' दिल्ली के दो भाईयों नदीम और सऊद के बारे में है, जो शहर की बिगड़ती हवा और बिगड़ते सामाजिक ताने-बाने के बीच माइग्रेंट ब्लैक काइट्स (काली चील) को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, जिसके बारे में कोई दूर-दूर तक सोच भी नहीं सकता।
देश को मिला सम्मान
डॉक्यूमेंट्री के लिए अवॉर्ड की घोषणा अनुभवी पोलिश फिल्म निर्माता एग्निज्का हॉलैंड की अध्यक्षता वाली जूरी ने की। उन्होंने एक प्रशस्ति पत्र पढ़ा, जिसमें लिखा था- '2022 ल'ऑइल डी' ओर एक ऐसी फिल्म के लिए जाता है, जो विनाश की दुनिया में, हमें याद दिलाती है कि हर जीवन मायने रखता है और हर छोटा एक्शन मायने रखता है। आप अपना कैमरा पकड़ सकते हैं, आप एक पक्षी को बचा सकते हैं, आप सुंदरता बनाने के लिए कुछ पल चुरा सकते हैं, यह मायने रखता है।'
प्रशस्ति पत्र में आगे लिखा था कि 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को तीन डॉन क्विजोट्स के ऑब्जर्वेशन में एक इंस्पिरेशनल जर्नी के रूप में बताया गया है, जो पूरी दुनिया को नहीं बचा सकते हैं, लेकिन अपनी दुनिया को बचा सकते हैं।
बताते चलें कि सेन की जीत कान्स में दो सालों में भारत की दूसरी जीत है। साल 2021 पायल कपाड़िया की ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग', जो समानांतर सेमाइन डे ला क्रिटिक में खेली गई, ने ल'ऑइल डी' जीता। इसे सेमाइन डे ला क्रिटिक में दिखाया गया था। इस अवॉर्ड की कैटेगरी में शौनक सेन को लगभग 5 हजार यूरो यानी 4.16 लाख रूपये कैश प्राइज के तौर पर मिले।












Click it and Unblock the Notifications