5 साल की बच्ची ने गाया ऐसा गाना कि बादशाह और शिल्पा शेट्टी के हुए रौंगटे खड़े, देखें Viral Video
5 साल की बच्ची ने गाया ऐसा गाना कि बादशाह और शिल्पा शेट्टी के हो गए रौंगटे खड़े, Video देख आप भी नहीं कर पाएंगे यकीन
मुंबई, 23 जनवरी: टीवी का फेमस टैलेंटड शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का प्रीमियर 15 जनवरी को आया है। इंडियाज गॉट टैलेंट का एक वीडियो प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस प्रोमो में एक और 5 साल की बेटी की जोड़ी को गाने गाते हुए दिखाया गया है। 5 साल की बच्ची को गाना गाते देख शो की जज शिल्पा शेट्टी और सिंगर बादशाह के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। शो में किरण खेर और मनोज मुंतशिर भी जज हैं, उन्होंने भी स्वीकार किया कि गाने के दौरान उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। मां-बेटी की जोड़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जब 5 साल की बच्ची ने गाया 'घर मोरे परदेसिया' गाना
सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए टैलेंट शो के आगामी एपिसोड के एक वीडियो में, मुक्ता और प्रज्ञा, मां-बेटी की जोड़ी कलंक के लोकप्रिय गीत घर मोरे परदेसिया पर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ सोनी टीवी ने कैप्शन दिया है, ''मुक्ता और प्रज्ञा की इस क्यूट जोड़ी को सुन सभी जजों को चेहरे पर आ गई एक बड़ी मुस्कान।'' लगभग तीन मिनट के प्रदर्शन के अंत में, चारों जज मां-बेटी की जोड़ी को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। उनके प्रदर्शन वाला एपिसोड रविवार रात सोनी पर प्रसारित होगा।

गाना सुन हैरान रह गए सभी जज
जैसे ही मां-बेटी दोनों गाना शुरू करते हैं, जज 5 साल की बच्ची की गायन कला को देख हैरान हो जाते हैं। जजों को आश्चर्य होता है कि एक 5 साल की बच्ची इस गाने को कैसे गा सकती है। बादशाह, किरण खेर और मनोज मुंतशिर अक्सर प्रदर्शन के दौरान गायन की सराहना करते दिखें। वहीं शिल्पा शेट्टी मनोज की ओर मुड़ती है और उसे दिखाती है कि गाना सुनकर उनके रौंगटे खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी लोगों को नहीं हुआ यकीन
सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने कहा है कि एक पांच साल की बच्ची से ऐसे गाना सुनना हैरान करने जैसा है। एक यूजर ने लिखा, कैसे छोटी लड़की ने न केवल गीत को याद किया बल्कि पूरे प्रदर्शन में धुन और ताल से बाहर नहीं गई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "सबसे प्यारी और सबसे प्रतिभाशाली चीज जो मैंने आज तक देखी है, वह यही है।"

जानें इंडियाज गॉट टैलेंट शो के बारे में?
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का प्रीमियर 15 जनवरी को हुआ था। इस शो में प्रतियोगी गायन और नृत्य से लेकर खतरनाक स्टंट और यहां तक कि मैजिक जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हैं। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए सेलेब जजों द्वारा जज किया जाता है।

2009 में शुरू हुआ था इंडियाज गॉट टैलेंट
इंडियाज गॉट टैलेंट का पहला सीजन 2009 में प्रसारित हुआ था। उस समय किरण खेर, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर जज थे। समय के साथ, शो ने कई नए जजों का स्वागत किया जैसे साजिद खान, धर्मेंद्र, फराह खान, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और कई अन्य।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications