India-Pakistan War: बॉलीवुड हसीनाओं ने भारतीय सेना को किया 'सैल्यूट', कहा- 'हाउ इज द जोश'

India-Pakistan War: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। वहीं गत 8 मार्च 2025 को भारत का उत्तर और पश्चिमी मोर्चा अलर्ट पर था। लेकिन अचानक ही पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया।

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

खबर है कि जम्मू, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर और आरएसपुरा की ओर से आसमान को चीरती मिसाइलें और ड्रोन दिखाई देने लगे थे। पाकिस्तान ने 'हमास स्टाइल' युद्ध छेड़ दिया था जिसकी भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

India-Pakistan War

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स भारतीय सेना की कर रहे हैं तारीफ

भारतीय सेना ने तेजी से सइस खतरे को रोका और मिसाइलों और ड्रोन्स को बेअसर कर दिया। ऐसे में एक बार फिर भारतीय सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता साबित की। इसी के साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर तरह तरह के पोस्ट कर इंडियन आर्मी की बहादुरी और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने लिखा- भारतीय सेना पर गर्व है

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा लिए हुए एक सिपाही की तस्वीर पोस्ट की है और भारतीय सेना को सैल्यूट किया है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा है- हमें अपने रक्षकों पर गर्व है। जय हिंद।

रकुल प्रीत सिंह ने की भारतीय सेना की तारीफ

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी भारतीय सेना की तारीफ करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने लिखा है- भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सभी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं। हमारी रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है। जय हिंद।

मानुषी छिल्लर ने भारतीय सेना को कहा थैंक्यू

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- एक डॉक्टर की बेटी होने के नाते, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय में 3 दशक बिताए हैं और एक सेना अधिकारी की भतीजी होने के नाते, मैं देश की सेवा के लिए हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदान के लिए अपने दिल में अत्यधिक सम्मान रखती हूं और उनकी जमकर तारीफ भी करती हूं। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए थैंक्यू। जय हिंद।

वामिका गब्बी ने लिखा- हाउ इज द जोश?

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने एक्स हैंडल पर भारतीय सेना की तारीफ करते हुए लिखा है- हाउ इज द जोश?

मौनी रॉय बोलीं- मातृभूमि से पहले कुछ भी नहीं

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय तिरंगे के साथ बहुत सारे लोगों की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है- अविश्वसनीय रूप से दूर और चिंतित, हम यह युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन हम आतंकवाद तक नहीं गिरना चाहते हैं, हर मिनट अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारी मातृभूमि से पहले कुछ भी और कोई भी नहीं! जय हिंद।

वहीं मलाइका अरोड़ा, सोनल चौहान और कई अन्य बॉलीवुड हसीनाओं ने भी भारतीय सशस्त्र बलों के लिए पोस्ट शेयर किए हैं।

मधुर भंडारकर ने सेना के साथ एकजुट होने के लिए कहा

इस बीच बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने अपने एक्स हैंडल पर एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है- आगे एक लंबी रात होने वाली है। आइए हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुट हों, उनकी ताकत और साहस कायम रहे।

भारतीय रक्षा मंत्रालय का बयान

रक्षा मंत्रालय ने कहा है- आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। एसओपी के तहत काइनेटिक और नॉन काइनेटिक क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया है। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+