India Oscars 2023 में RRR के गाने और दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के साथ पहुंचा, जानिए नॉमिनेशन की डिटेल

ऑस्कर को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री या पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। भारत में बनी डॉक्यूमेंट्री को नॉमिनेट किया गया है।

India Oscars 2023

India Oscars 2023 में पुरस्कार हासिल करने की आशा कर सकता है। दरअसल, ऑस्कर को इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री या पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बनी डॉक्यूमेंट्री को नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि बेस्ट फिल्म का ऑस्कर जीतने के लिए अब तक केवल तीन भारतीय फिल्मों को भेजा गया है। हालांकि, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की कैटेगरी में मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान में किसी को भी सफलता हासिल नहीं हुई।

India Oscars 2023

भारत की फिल्म का नॉमिनेशन

डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में भारत की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। वृत्तचित्र फीचर फिल्म श्रेणी में 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है।

India Oscars 2023

शॉर्टलिस्टिंग के बाद चूकी गुजराती फिल्म

गुजरात में बनी फिल्म लास्ट पिक्चर शो भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि थी। हालांकि, 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में इसका नॉमिनेशन नहीं हो सका। गुजराती में इसका नाम छेलो शो (Chhello Show) है। पान नलिन के निर्देशन में बनी ये गुजराती भाषा की फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनलफिल्म की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था।

India Oscars 2023 से पहले !

खास बात ये है कि ऑस्कर नामांकन की घोषणा अभिनेता रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने की। 95वें अकादमी पुरस्कार अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे। प्रोग्राम के होस्ट कॉमिक एक्टिंग के लिए मशहूर 55 साल के जिमी किमेल होंगे। ऑस्कर जीतने वाले भारतीय सितारों में भानु अथैया (गांधी के लिए सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन), एआर रहमाह, गुलज़ार और रसुल पुकुट्टी के नाम शामिल हैं। रहमान समेत रसुल पुकुट्टी को स्लमडॉग मिलियनेयर में शानदार काम के लिए ऑस्कर मिला था। स्लमडॉग भारत में बनी ब्रिटिश फिल्म है। इसके अलावा महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर मिल चुका है। अब नजरें Oscars 2023 पर टिकी हैं।

Recommended Video

    Oscar 2023 में Bollywood का जलवा, Kantara, RRR, The Kashmir Files लिस्ट में शामिल | वनइंडिया हिंदी

    ऑस्कर में भारत की तरफ से तीन एंट्री

    ऑस्कर में भारत की तरफ से तीन एंट्री

    ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा के साथ ही हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर गया। इस साल तीन श्रेणियों में नॉमिनेशन हुए हैं। सबसे चर्चित ऑस्कर नॉमिनेशन आरआरआर है क्योंकि हाल ही में इसे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। RRR के नाटू-नाटू गाने को 'ओरिजनल सॉन्ग' श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। दो भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी इस साल के आकादमी अवॉर्ड्स की दौड़ में भेजा गया है। शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और कार्तिकी गोंजाल्विस की 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स'।

    क्यों खास है RRR का नाटू-नाटू गाना

    क्यों खास है RRR का नाटू-नाटू गाना

    एमएम कीरावनी का गाना 'नाटू नाटू' गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव की आवाज में रिकॉर्ड किया गया गाना है। इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने के बाद खुद पीएम मोदी ने भी बधाई दी थी। गाने के बोल यानी लिरिक्स Chandrabose ने लिखे हैं, जबकि Prem Rakshith कोरियोग्राफर हैं।

    भारतीय एंट्री किन फिल्मों से मुकाबला करेगी

    भारतीय एंट्री किन फिल्मों से मुकाबला करेगी

    'ऑल दैट ब्रीथ्स' फिल्म को 'डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म' श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में अन्य देशों की एंट्री पर एक नजर-

    • 'ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड'
    • 'फायर ऑफ लव'
    • 'ए हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स'
    • 'नवलनी'

    'ऑल दैट ब्रीथ्स' फिल्म के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि यह फिल्म भाई-बहन मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। दिल्ली के वज़ीराबाद में अपने तहखाने से घायल पक्षियों, विशेष रूप से काली पतंगों को बचाने और उनका इलाज कराने वाली जोड़ी संवेदनशील मुद्दे पर सार्थक संवाद करती है।

    तमिलनाडु की कहानी ऑस्कर तक पहुंची

    तमिलनाडु की कहानी ऑस्कर तक पहुंची

    'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म है। 'डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी' में नॉमिनेट की गई ये फिल्म एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ बच्चे हाथियों को गोद लेता है। इसका मुकाबला किन फिल्मों से होगा, देखिए फिल्मों की लिस्ट-

    • 'हॉल आउट' (Haul Out)
    • 'हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?' (How Do You Measure A Year)
    • 'द मार्था मिशेल इफेक्ट' (The Martha Mitchell Effect) 'स्ट्रेंजर एट द गेट' (Stranger At The Gate)

    बता दें कि ऑस्कर इस साल 13 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। तीन नॉमिनेशन होने के कारण भारत को इस साल ऑस्कर जीतने की पूरी उम्मीद है।

    ऑस्कर 2023 में भारत को क्या मिलेगा ?

    ऑस्कर 2023 में भारत को क्या मिलेगा ?

    दिलचस्प बात है कि आरआरआर के नाटू नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब के अलावा फिल्म को भी दूसरी श्रेणियों में कई वैश्विक मान्यता पुरस्कार मिल चुके हैं। जैसे ही ऑस्कर 2023 में नाटू नाटू को नॉमिनेट किया गया, सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स की बाढ़ आ गई। एक सिनेमा प्रशंसक ने लिखा, पूरी दुनिया में Bheem की धाक। ट्विटर यूजर्स हैशटैग #RRRMovie #RRRForOscars #NTRForOscars #NTRGoesGlobal #JrNTR का इस्तेमाल कर समर्थन जता रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+