सलमान खान से इस दिवंगत एक्टर की एक्स पत्नी ने की ऐसी डिमांड, अब क्या कहेंगे भाईजान? बोलीं- कुछ भी करूंगी

Salman Khan: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इंदर कुमार की पहली पत्नी सोनल करिया इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। वह आर्थिक संकट से जूझ रही हैं और अब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है।

इंदर कुमार की एक्स पत्नी ने शेयर की ऐसी बात
सोनल ने एक इंटरव्यू के जरिए अपनी दर्दभरी कहानी लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें काम की सख्त जरूरत है और वो किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

Salman Khan

संघर्षों से घिरी है सोनल करिया की जिंदगी

-आपको बता दें कि एक्टर इंदर कुमार का साल 2017 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह सुपरस्टार सलमान खान बहुत अच्छे दोस्त थे और दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया था। वहीं अब दिवंगत एक्टर इंदर कुमार की एक्स पत्नी सोनल करिया की हालत बहुत खराब हो गई है।

-सोनल करिया ने बताया है कि उनकी जिंदगी इस वक्त भारी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने कहा- मेरे जीवन में बहुत संघर्ष चल रहा है। पापा राजू करिया के जाने के बाद आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है

-सोनल करिया ने बताया- मेरे पहले पति इंदर कुमार की तरफ से भी मुझे कोई सपोर्ट नहीं मिला था और मेरी दूसरी शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। अब मेरे लिए दो बच्चों को अकेले पालना काफी मुश्किल हो रहा है।

-जब सोनल करिया से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सलमान खान से मदद की कोशिश की, तो उन्होंने कहा- अब तक मैं खुद संपर्क नहीं कर पाई हूं, लेकिन इस इंटरव्यू के माध्यम से मेरी बात सलमान जी तक पहुंचे, यही चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह मुझे कोई काम दिला दें, चाहे वो प्रोडक्शन से जुड़ा हो या असिस्टेंट डायरेक्टर का हो, जो भी मेरी काबिलियत के हिसाब से सही लगे। इससे मेरे बच्चों का भविष्य थोड़ा सुरक्षित हो जाएगा।

राजू करिया की बेटी हैं सोनल करिया

जानकारी के अनुसार सोनल करिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से नई नहीं हैं। वह दिवंगत फिल्म प्रचारक (PRO) राजू करिया की बेटी हैं, जिनका निधन साल 2020 में हुआ था। इंदर कुमार से अलग होने के बाद सोनल ने दीपेश नामक व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं टिक सका। आज वह अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

दिवंगत एक्टर इंदर कुमार की 3 पत्नियां और हार्ट अटैक से मौत

-दिवंगत एक्टर इंदर कुमार के फिल्मी करियर के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। उन्होंने तीन शादियां की थीं। पहली शादी साल 2003 में सोनल करिया से की थी, लेकिन ये रिश्ता महज पांच महीने में ही टूट गया था। उस वक्त सोनल प्रेग्नेंट हो गई थीं।

-इसके बाद साल 2009 में इंदर कुमार ने कमलजीत कौर से शादी की थी। ये शादी सिर्फ दो महीने चली थी। अंत में साल 2013 में उन्होंने पल्लवी श्रॉफ से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी है।

-इंदर कुमार ने अपने करियर में तुमको ना भूल पाएंगे और वॉन्टेड जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम किया था। इसके अलावा वह पॉपुलर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का भी हिस्सा रहे थे। साल 2017 में 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+