Independence Day 2026: देशभक्ति के जोश में डूबने के लिए जरूर सुनें ये 5 गाने, जोश से भर जाएगा दिल
Independence Day 2026: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और जज्बातों से भरा होता है। तिरंगे की शान, देश के वीर जवानों की कुर्बानी और आजादी के संघर्ष की यादें इस दिन को खास बना देती हैं। वहीं बॉलीवुड ने भी अपनी फिल्मों और गानों के जरिए देशभक्ति की भावनाओं को बखूबी पर्दे पर उतारा है।
देशभक्ति गानों से प्यार और सम्मान की भावना जागती है
कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें सुनते ही दिल में देश के लिए प्यार और सम्मान की भावना जाग उठती है। 15 अगस्त के मौके पर अगर आप भी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये 5 गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर जरूर सुनें ये 5 देशभक्ति वाले गाने-
1. तेरी मिट्टी
अक्षय कुमार की 'केसरी' फिल्म का 'तेरी मिट्टी' गाना इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने को सिंगर बी प्राक ने गाया है और गाने में देशभक्ति भरी हुई है। इस गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इस गाने को अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा सा लगता है।
2. संदेशे आते हैं
फिल्म 'बॉर्डर' का 'संदेशे आते हैं' गाना बॉलीवुड का आइकॉनिक गाना है। इस गाने को सनी देओल, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी पर बखूबी फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को सुनते ही दिल देशभक्ति से भर जाता है। इस गाने को सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ ने गाया है। ये गाना भी देशभक्ति का प्रतीक है। इस गाने को आप अपने स्वतंत्रता दिवस के प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।
3. चक दे इंडिया
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चक दे इंडिया' का टाइटल ट्रैक भी स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्ट है। शाहरुख खान के इस गाने ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था। वहीं आज भी ये गाना बॉलीवुड के आइकॉनिक देशभक्ति गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है। वहीं गाने में म्यूजिक सलीम-सुलेमान ने दिया है।
4. ऐ वतन
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म आलिया भट्ट की 'राजी' का गाना ऐ वतन भी देशभक्ति गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं। वहीं गाने को सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। आज भी इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा सा माना जाता है।
5. मां तुझे सलाम
एआर रहमान का गाना मां तुझे सलाम बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक गाना है। किसी भी देशभक्ति कार्यक्रम में ये गाना जरूर बजता है। इस गाने का क्रेज ऑडियंस में अलग ही है। वहीं एआर रहमान की आवाज में इस गाने को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 15 अगस्त के खास मौके पर सुनने के लिए ये गाना परफेक्ट है।
इन गानों को सुनकर देशभक्ति के जज्बे में डूब जाएं
-ये बॉलीवुड के वो 5 शानदार देशभक्ति गाने हैं, जिन्हें सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 'तेरी मिट्टी' से लेकर 'संदेशे आते हैं' और 'मां तुझे सलाम' तक, इन गानों में देश के प्रति प्यार, जज्बात और बलिदान की भावना साफ नजर आती है।
-15 अगस्त के जश्न को अगर आप और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें और देशभक्ति के जज्बे में डूब जाएं। आखिरकार आजादी का जश्न सिर्फ तिरंगा लहराने तक नहीं बल्कि उन वीरों को याद करने का भी मौका है, जिनकी कुर्बानी से हमें आजादी मिली।


Click it and Unblock the Notifications
