Independence Day 2025 Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने 'देश के वीर' के साथ मनाएं आजादी का जश्न

Independence Day 2025 Bhojpuri Song: 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर आजादी हासिल की थी। इस साल देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व से पहले ही पूरे देश में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का नया देशभक्ति गाना
इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा जगत भी देशभक्ति गीतों के साथ माहौल को रंगीन बना रहा है। इस साल आजादी के जश्न की शुरुआत भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और मशहूर गायिका कल्पना पटवारी के नए गाने 'देश के वीर' से हो रही है, जो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

Independence Day 2025 Bhojpuri Song

एक सैनिक की भावनाओं को छूता गाना

-'देश के वीर' के बोल सुनते ही लोगों को एक सैनिक के दिल की कहानी महसूस होती है। जब एक सैनिक अपने परिवार और पत्नी को छोड़कर देश की सरहद पर ड्यूटी निभाने जाता है, तो उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ता है, ये गीत बखूबी दर्शाता है।

-गाने की थीम में भावनाओं के साथ-साथ जोश का भी तड़का है, जिसे कल्पना पटवारी की सशक्त आवाज और भी प्रभावशाली बनाती है। कल्पना पहले भी कई लोकप्रिय भोजपुरी गानों में अपनी गायकी का जादू बिखेर चुकी हैं।

गाने ने लोगों में जगाई देशभक्ति की भावना

-जीएमजे भोजपुरी के इंस्टाग्राम पेज पर गाने का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू को फौजी के गेटअप में और उनके साथ भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आस्था सिंह को देखा जा सकता था। इसके बाद टीजर रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

-देश के वीर को जीएमजे, ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल विष्णु विशेष ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है।

-वीडियो डायरेक्शन का जिम्मा आदी ने संभाला है जबकि प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह हैं। ये गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+