Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Independence Day 2023: बॉलीवुड के इन गानों के साथ मनाएं आजादी क जश्न, देशभक्ति के गाने सुनकर भर जाएगा जोश

Independence Day 2023 Bollywood Songs: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। लोग देशप्रेम की भावना से पूर्ण होकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाते नजर आते हैं। आज यानी 15 अगस्त 2023 को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा हवा में लहरता हुआ नजर आता है और देशभक्ति गानों से पूरा देश झुमने लगता है। आजादी के इस खास मौके पर स्कूलों, कॉलेज और कई जगह पर देशभक्ति गानों के जरिए दमदार सेलिब्रेशन किया जाता है।

15 अगस्त हर भारतीय के लिए एक खास दिन होता है। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए लोग इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं। साथ ही हर जगह से देशभक्ति गानों की आवाजें सुनाई देती हैं। इन देशभक्ति गानों में बॉलीवुड फिल्मों के कई गाने शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरे गानों को जरूर सुनें।

Bollywood Songs

आई लव माई इंडिया
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर स्कूल और कॉलेजों में होने वाले इवेंट्स में शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' के गाने 'आई लव मई इंडिया' पर सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस देखी जा्ती है। हमारे देश की संस्कृति की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर को इस गाने में दर्शाया गया है। साथ ही इस गाने को सुनते ही मन में देशप्रेम की भावना जाग उठती है। आजादी क जश्न मनाते हुए इस गाने को जरूर सुनें।

तेरी मिट्टी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की शानदार फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' पिछले कुछ समय से देशभक्ति गीत के रूप में लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये गाना किसी को भी भावुक कर सकता है। इस गाने के लेखक मनोज मुंतशिर हैं और इसे बॉलीवुड के फेमस सिंगर बी प्राक ने गाया है। सिंगर बी प्राक की दमदार आवाज में इस गाने को सुनते ही देश की मिट्टी की खूशबू आने लगती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस गाने को जरूर सुनें।

ऐ वतन मेरे वतन
बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने फिल्म 'राजी' में 'ऐ वतन मेरे वतन' गाना गया था जिसे सुनने के बाद हर कोई देशभक्त की भावना में डूबकर इस सॉन्ग का दीवाना हो सकता है। ये गाना किसी को भी भावुक कर सकता है और साथ ही देशप्रेम की भावना को भी मिनटों में बढ़ा सकता है।

जय हो
फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेहतरीन गानों में से एक फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का गाना 'जय हो' भी देशप्रेम की भावना को बढ़ाता है। ऑस्कर विनिंग ये गाना न सिर्फ आपको थिरकने पर मजबूर करता है, बल्कि एक अच्छे देशभक्ति गीत में भी अपना नाम दर्ज कराता है। स्कूल और कॉलेजों में कई बार इस गाने पर ग्रूप डांस करते हुए देखा गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौक पर इस गाने को जरूर सुनें।

संदेशे आते हैं
फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' एक एवरग्रीन देशभक्ति गाना है। इस गाने में बताया गया है कि देश की सीमा पर खड़े सैनिक को भी अपने घर की याद आती है, लेकिन वह अपने घर और परिवार को छोड़ भारत माता के प्रति ही अपना जीवन समर्पित करते है। इस गाने को सुनने के बाद किसी की भी आंखें भर सकती हैं। आजादी का जश्न मनाते हुए इस गाने को जरूर सुनें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+