मेहंदी में रणबीर ने आलिया के नाम के साथ लिखवाई थी ये खास चीज, देखें फोटो जो बन सकता है ट्रेंड
मेहंदी में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के नाम के साथ लिखवाई थी ये खास चीज, देखें फोटो
मुंबई, 16 अप्रैल: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद शनिवार को दूसरे दिन दोनों ने अपने ही घर वास्तु में आज एक रिसेप्शन पार्टी भी की जिसमें बेहद खास मेहमानों को बुलाया गया हैं। शादी के दूसरे दिन आलिया ने जो अपनी मेंहदी की जो फोटो शेयर की थी उसमें एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। ये फोटो दुल्हा बने रणबीर कपूर के हाथों की मेंहदी की है। जिसमें आलिया का नाम एक मेंहदी से बाने दिल के अंदर सजा नजर आ रहा है वहीं उसके साथ ऐसी चीज भी बनी नजर आ रही है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है और आने वाले दिनों में शादियों में वो ट्रेड भी बन सकता है।

रणबीर ने दुल्हन के नाम से साथ खास चीज लिखवाई
बता दें शादी के बाद नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट ने मेंहदी समारोह की तस्वीरों का एक बंच इंस्टाग्राम पर शेयर किया शनिवार को आलिया और नीतू कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में रणबीर कपूर की मेहंदी की एक झलक है। अभिनेता ने अपने बहुत कम डिजाइन में अपनी दुल्हन का नाम और ये खास चीज लिखवाई है।

रणबीर कपूर मेंहदी में लिखवाई जीवन की ये अहम चीज
ये खास चीज रणबीर कपूर का भाग्यशाली नंबर 8 है। रणबीर कपूर की हथेली पर, 8 नंबर के साथ दिल में आलिया भट्ट का नाम नजर आ रहा है। छवि में, रणबीर का हाथ आलिया के मुस्कुराते हुए चेहरे के बगल में दिखाई दे रहा है।

रणबीर का ये स्टाइल बन सकता है ट्रेंड
रणबीर का ये मेहंदी डिजाइन देश भर के दूल्हों को उनके शादी के दिन के के लिए प्रेरित कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर भविष्य में बनने जा रहे दुल्हों के लिए एक और चलन स्थापित कर रहे हैं।

रणबीर कपूर के भाग्यशाली नंबर 8आलिया के मंगलसूत्र में भी आया नजर
मेहंदी के अलावा रणबीर कपूर के भाग्यशाली नंबर 8आलिया भट्ट के मंगलसूत्र में भी बनवाया गया है। जिसे बहुत ही छिपाकर करीने से मंगलसूत्र में हीरे के पेंडेंट के ऊपरजाया गया है। इतना ही नहीं 8 नंबर आलिया के कलीरे पर भी नजर आया, जिसमें बादल, तारे, पक्षी आकर्षण और मेहंदी भी शामिल थे। मालूम हो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 9 सितंबर को रिलीज होने वाली अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म होगी । गर्मी में पिएं ये हेल्दी ड्रिक, रहें फ्रेश पाएं ग्लोइंग स्किन GT vs CSK: क्या चेन्नई आएगी जीत की पटरी पर? दोनों टीमों की संभावित 11 बिना इंटरनेट के जान सकेंगे PF बैलेंस, बस करना होगा ये काम












Click it and Unblock the Notifications