'मुझे बहुत बड़े कीड़े ने काटा और...' गले पर दिखा लव बाइट, तो राखी ने दिया ये जवाब

राखी सावंत को अच्छे से पता है चर्चा में रहने के लिए उन्हें क्या करना है। अब ड्रामा क्वीन एक बार फिर उस वक्त सुर्खियों में छा गईं, जब पैपराजी ने राखी और आदिल की फोटो लेते वक्त राखी के गले में लव बाइट देख लिया।

मुंबई, 26 जुलाई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छा ही जाती हैं। वैसे राखी जबसे आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप में आई हैं, एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड को लेकर लाइमलाइम में छा ही जाती हैं। कभी आदिल संग डांस, तो कभी रोमांस.. राखी को अच्छे से पता है चर्चा में रहने के लिए उन्हें क्या करना है। अब ड्रामा क्वीन एक बार फिर उस वक्त सुर्खियों में छा गईं, जब पैपराजी ने राखी और आदिल की फोटो लेते वक्त राखी के गले में लव बाइट देख लिया। इसके बाद राखी ने जो हरकत की, उसे देखकर आदिल भी शरमा गए।

बेबाकी से बात करती हैं राखी

बेबाकी से बात करती हैं राखी

राखी सावंत बी टाउन की वो एक्ट्रेस हैं, जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक बयान देने से पीछे नहीं हटती। बिना किसी की परवाह किए राखी मीडिया के सामने आकर बिंदास होकर अपनी बात रखती हैं। राखी-आदिल का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। राखी अपने प्यार को लेकर भी बेबाकी से बात करती हुई नजर आती हैं।

वायरल हो रहा राखी का वीडियो

वायरल हो रहा राखी का वीडियो

हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग नजर आ रही हैं। मीडिया ने जब आदिल से सवाल किया कि आपकी हीरोइन को कैसा दिखना चाहिए, तो जवाब में आदिल बोले कि हमेशा ग्रीन, हमेशा अच्छी, हंसती हुई, एंटरटेनमेंट करती हुई। जो मुझे 24 घंटे हंसाती रहे।

तुम चूसे हुए आम हो-राखी

इस पर राखी सावंत ने कहा कि ये अच्छा है। पूरी दुनिया की गर्लफ्रेंड और पत्नियां रो रही हैं। लोग रो रहे हैं। और सिर्फ मैं ही हूं, जो उन्हें हंसाती है। तुम सब आम जैसे हो। आपकी गर्लफ्रेंड ने आपका खून चूसा है। ये वीडियो बोल.बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पैपराजी को नजर आया लव बाइट

पैपराजी को नजर आया लव बाइट

इसके बाद जब पैपराजी को राखी का लव बाइट नजर आया, तो राखी बोलीं बहुत बड़े कीड़े ने काटा है। इतने में आदिल बोले- हां बहुत बड़े कीड़े ने। फिर राखी ने आदिल की शर्ट खींची और बोली- इसे भी बड़े कीड़े ने काटा।

फैंस की छूटी हंसी

फैंस की छूटी हंसी

बताते चलें कि राखी सावंत को आए दिन उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों राखी सावंत कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद उस समय चर्चा में आ गईं, जब वैक्सीनेट होने के बाद राखी अजीब हरकतें करने लगीं। राखी वैक्सीन लगवाने के बाद उछलने कूदने लगीं, जिसे देखकर फैंस की भी हंसी छूट पड़ी।

राखी ने खोला था राज

राखी ने खोला था राज

राखी सावंत अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि वे ये सब क्यों करती हैं। राखी का कहना था कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल रहा है, जिस वजह से लाइमलाइट में बने रहने के लिए उन्हें ये सब करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+