फरारी, बंगला बेचकर इमरान खान जी रहे ऐसी जिंदगी, किचन में हैं सिर्फ 3 प्लेट, इस वजह से छोड़ी फिल्में
Imran Khan: आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक समय पर टॉप एक्टर्स में शुमार थे। उनकी क्यूटनेस की लड़कियां दीवानी थी। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। करियर के शुरूआत में उन्होंने कई अच्छी फिल्में दी लेकिन बाद में उन्हें ऑफर मिलने बंद हो गए थे।
इमरान खान की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप जा रही थीं। यही वजह है कि एक समय बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थी। जिसके बाद एक्टर का ऐसा हाल हो गया था कि उन्हें एक्टिंग से दूरी बनानी पड़ी और अपना आलीशान बंगला बेचना पड़ा। इसके अलावा वह अपनी लग्जरी गाड़ी बेचकर सिंपल लाइफ जीत रहे हैं।

इमरान खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। इमरान ने वोग को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले। एक्टर ने कहा कि, 'साल 2016 में मैं अपने सबसे लो फेज में था, मैं अंदर से टूट गया था। खुशकिस्मती है कि मैं इंडस्ट्री में काम कर रहा था और मुझे उसके पैसे मिल रहे थे। 30 साल की उम्र तक मुझे पैसे की चिंता करने की जरुरत नहीं थी।'
इमरान खान ने आगे कहा कि, 'मुझे पैसों की चिंता नहीं थी लेकिन उसकी वजह मेरा करियर नहीं था क्योंकि उसे लेकर मैं कभी एक्साइटेड नहीं था। मैं उस टाइम पिता बन चुका था और उस समय मेरे लिए बस वो ही जरूरी था। मैं उस वक्त चाहता था कि अपनी बेटी के लिए बेस्ट वर्जन बनूं।'
इमरान खान ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ी फरारी बेच दी। इतना ही नहीं वह अपने लग्जरी अपार्टमेंट से दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं उनकी रसोई में केवल जरूरत के ही सामान हैं जिसमें सिर्फ 3 प्लेट, 3 फोक, 2 कॉफी मग और एक फ्राइंग पैन शामिल हैं। एक्टर ने बताया कि वह अप काफी सिंपल लाइफ जी रहे हैं। खबर है कि एक्टर जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस डिमांड कर रहे हैं। इसके लिए एक्टर लगातार तैयारी में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications