Ileana D'Cruz: मां बनीं इलियाना डिक्रूज, शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा लाडले का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी पहली तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे का नाम रिवील कर दिया।

Ileana D'Cruz Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी के अपडेट्स फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। साथ ही उन्होंने बेटे की पहली तस्वीर शेयर कर नाम का भी ऐलान कर दिया।

मां बनीं इलियाना डिक्रुज
इलियाना डिक्रुज ने 1 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया। लेकिन उन्होंने 4 दिन बाद 5 अग्सत 2023 को ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की। इलियाना ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक शेयर कर उसका नाम भी रिवील कर दिया। साथ ही उन्होंने अपने नन्हे से बेटे के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा।

Ileana DCruz

बेटे की पहली तस्वीर की शेयर
इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "हम अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। हमारा दिल भरा हुआ है।" फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं तमाम फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बिना शादी किए प्रेग्नेंट हुईं इलियाना
बता दें कि, इलियाना डिक्रुज ने जब से सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है तभी से वह काफी एक्टिव हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उनके बच्चे के पिता कौन हैं इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर कर बेटे के पिता का खुलासा कर दिया। आपको बता दें कि, इलियाना डिक्रुज शादीशुदा नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+