'मेरा काम नहीं हुआ नोटिस' इलियाना डिक्रूज का फ्लॉप करियर पर छलका दर्द, 'बर्फी' के बाद नहीं मिला ऑफर

Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज लंबे समय से फिल्मों से दूर थीं। लेकिन फिल्म 'दो और दो प्यार' से उन्होंने एक बार फिर बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने करियर पर खुलकर बात की और बताया कि फिल्म बर्फी के बाद उन्हें ऑफर मिलने बंद हो गए थे।

साल 2023 में इलियाना डिक्रूज ने अपने बेटे का स्वागत किया। बेटे का ध्यान रखने के लिए एक्ट्रेस ने कुछ वक्त से फिल्मों से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने फ्लॉप करियर पर बात की और कहा, 'मुझे वो नहीं मिला जिसकी मैं हमेशा से हकदार थी।'

Ileana D Cruz

इलियाना डिक्रूज ने आगे कहा कि, "अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं, तो नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता कि मुझे मेरा हक मिला है। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि मैंने जो बहुत सारा काम किया है, उस पर किसी का ध्यान नहीं गया और मैं नहीं जानती क्यों।"

इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक काम किया। लेकिन इसके बावजूद उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार थीं। एक्ट्रेस से साउथ फिल्मों में 6 साल तक काम करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा, 'इसका मतलब बदलाव नहीं था। मैं एक हिंदी फिल्म कर रही थी क्योंकि मुझे कहानी के तौर पर 'बर्फी' बहुत पसंद थी। मुझे लगा कि यह एक अलग तरह की फिल्म है और इस ऑफर को ठुकराना मेरी बेवकूफी होगी।'

बता दें कि, इलियाना डिक्रूज 2006 की तेलुगु फिल्म 'देवदासु' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया। फिर साल 2012 में एक्ट्रेस ने फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। हालांकि इसके बाद उन्हें खास ऑफर नहीं मिले। इस साल इलियाना ने फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' से पर्दे पर वापसी की। इसके बाद उनकी फिल्म 'दो और दो प्यार' रिलीज हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+