क्या कैटरीना कैफ की भाभी बनेंगी इलियाना डिक्रूज? वायरल हो रही तस्वीर ने खोला राज
सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन और एक्ट्रेस इलियाना की तस्वीरों के वायरल होने के साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को करीब 6 महीने से डेटिंग कर रहे हैं।
मुंबई, 18 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने गत 16 जुलाई को ही अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। शादी के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला बर्थडे था। अपने जन्मदिन पर कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल, अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ मालदीव में इन्जॉय करती दिखाई दी थीं। मालदीव से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेसी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ के साथ उनके पति व एक्टर विक्की कौशल, देवर सनी कौशल, अच्छी दोस्त मिनी माथुर, भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल, आनंद तिवारी और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद से लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही कैटरीना कैफ की भाभी बन सकती हैं।

सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं इलियाना
सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन और एक्ट्रेस इलियाना की तस्वीरों के वायरल होने के साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को करीब 6 महीने से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल, यूके के जाने माने मॉडल हैं।

कैटरीना के घर में बिताते हैं समय
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सेबेस्टियन और इलियाना न सिर्फ एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, बल्कि बीते कुछ समय से ये दोनों कैटरीना कैफ के बांद्रा वाले पुराने घर में एकसाथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर रेह हैं। ऐसे में कैटरीना के जन्मदिन पर क्लिक की गईं इन तस्वीरों के सामने आने से एक बार फिर लोगों के मन में ये बात घर कर रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है।
एंड्रयू नीबोन से हुआ था ब्रेकअप
आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक इलियाना डिक्रूज, फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों कई बार एक साथ नजर आए थे। वहीं दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे, लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। दोनों का ब्रेकअप हो गया।
डिप्रेशन को भगाने के लिए ली थी थैरेपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप के बाद इलियाना काफी टूट गई थीं और उन्हें इस डिप्रेशन से निपटने के लिए थैरेपी की मदद ली थी। जानकारी के अनुसार इलियाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हालांकि वह भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

कैटरीना कैफ इन फिल्मों में आएंगी नजर
कैटरीना कैफ इस समय बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन हैं। वह जल्द ही एक साथ कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कैटरीना कैफ जल्द ही 'मैरी क्रिसमस', 'फोन भूत', 'जी ले जरा' और सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। लोग उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications