बिना शादी किए मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज! सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, फैंस ने पूछा-'बच्चे का पिता कौन'?

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपने पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। इस पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Ileana DCruz

Ileana D'Cruz Pregnant: मशहूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भले ही बड़े पर्दे से लंबे समय से दूर हैं लेकिन वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

जल्द मां बनने वाली हैं इलियाना
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म 'बर्फी' में नजर आईं थी। लेकिन पिछले कुछ समय से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

सोशल मीडिया पर की घोषणा
इलियाना डिक्रूज ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। पहली तस्वीर में छोटे बच्ची टीशर्ट है जिस पर लिखा है, 'अब एडवेंचर शुरू हो गया है'। वहीं दूसरी तस्वीर एक पेंडेंट की है जिसमें 'मम्मा' लिखा हुआ है।

शादी को लेकर फैंस ने पूछा सवाल
इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'जल्द आ रहा है, 'लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं'। इलियाना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि आखिर शादी किए बिना वह कैसे प्रेग्नेंट हो गईँ।

एक्ट्रेस हो रही बुरी तरह ट्रोल
फिलहाल इलियाना के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसका पिता कौन होगा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, बिना शादी के तुम बच्चा नहीं कर सकती। उसे पैदा होने के बाद कितने सवालों से गुजरना होगा। वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया औऱ लिखा, 'ये उनकी मर्जी है हम कौन होते हैं उन्हें जज करने वाले।'

इलियाना के लव अफेयर्स
रिपोर्ट्स की मानें तो वह कटरीना कैफ के कजिन और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, खुद कभी भी इलियाना ने अपने रिलेशन को लेकर कुछ बात नहीं की। इसके अलावा इलियाना डिक्रूज फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में उनका साल 2019 में ब्रेकअप हो गया। फिलहाल उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+