Ikkis Movie First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? पढ़िए फर्स्ट रिव्यू
Ikkis Movie First Review: धर्मेंद्र की मच अवेटेड फिल्म 'इक्कीस' को रिलीज से पहले ही पहला रिव्यू मिल गया है। यह फिल्म दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों के बीच लंबे समय से चर्चा में है, खासकर इसलिए क्योंकि इसे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की संभावित आखिरी फिल्म माना जा रहा है। हाल ही में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं।

स्पेशल स्क्रीनिंग में उमड़ा फिल्मी जमावड़ा
'इक्कीस' की खास स्क्रीनिंग में देओल परिवार समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। मुकेश छाबड़ा भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। फिल्म देखने के बाद वे काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने रिव्यू में इसे दिल से बनी फिल्म बताया, जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहती है।
'दिल से बनी, ईमानदार कहानी'
मुकेश छाबड़ा ने X पर लिखा, "अभी-अभी इक्कीस देखी। एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है। कोमल, ईमानदार कहानी, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके भीतर बनी रहती है।" उनके शब्दों से साफ है कि फिल्म ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
धर्मेंद्र के अभिनय ने छू लिया दिल
धर्मेंद्र के अभिनय को लेकर छाबड़ा की भावनाएं खास तौर पर सामने आईं। उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र सर... क्या ग्रेस है, क्या गहराई है।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर यह वाकई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, तो यह दिल तोड़ देने वाला एहसास है। उनके मुताबिक, धर्मेंद्र ने दर्शकों को कुछ बेहद इमोशनल और जरूरी दिया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जयदीप अहलावत और नए कलाकारों की तारीफ
छाबड़ा ने जयदीप अहलावत के अभिनय को 'हैट्स ऑफ' कहते हुए सराहा। साथ ही उन्होंने अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी आंखों की मासूमियत व आपसी केमिस्ट्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगस्त्य की ईमानदारी और सादगी पर्दे पर साफ झलकती है। विवान शाह और सिकंदर खेर के काम को भी उन्होंने शानदार बताया। निर्देशक श्रीराम राघवन की तारीफ करते हुए मुकेश छाबड़ा ने उन्हें "वो आदमी, वो मास्टर" कहा। उनके मुताबिक, 'इक्कीस' एक दिल को छू लेने वाली, सच्चाई से कही गई कहानी है, जो सिनेमा को एक निजी अनुभव बना देती है।
अरुण खेत्रपाल की प्रेरक कहानी
'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जिन्हें मात्र 21 साल की उम्र में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications