IIFA Awards: किन सितारों को मिला अवॉर्ड? यहां देखिए पूरी लिस्ट

आईफा अवॉर्ड्स 2022 के खास कार्यक्रम में कईं बॉलीवुड सितारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गय़ा। जिसमें साल की बेस्ट फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, गायिका आदि के आधार पर अवॉर्ड्स दिए गए।

मुंबई, 5 जून: आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन अबू धाबी के यस आईलैंड पर हुआ। 2 जून से शुरू हुए इस अवॉर्ड शो में कईं बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति हुई। कईं सेलेब्स ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया तो कुछ ने अपने बेहतरीन लुक्स से सबको दंग कर दिया। वहीं इस कार्यक्रम में विक्की कौशल को साल के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। तो वहीं, कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

शो में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

शो में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA Awards) कार्यक्रम की 2 जून से शुरूआत हो चुकी है। इस शो में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने को मिला। अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में हो रहे आईफा में कईं सितारों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अवॉर्ड शो के दौरान कईं सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया।

कृति सेनन और विक्की कौशल को मिला अवॉर्ड

कृति सेनन और विक्की कौशल को मिला अवॉर्ड

बता दें कि, बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। कृति सेनन को ये अवॉर्ड बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय देने के लिए स्टेज पर आईं। वहीं इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्की कौशल को उनकी फिल्म सरदार उधम के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड से अभिनेता काफी खुश नजर आए। उनके लिए ये अवॉर्ड एक बड़ी उपलब्धि है।

पंकज त्रिपाठी को मिला सपोरटिंग रोल का अवॉर्ड

पंकज त्रिपाठी को मिला सपोरटिंग रोल का अवॉर्ड

फिल्म लूडो में सपोरटिंग रोल में एक्टर पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। इसके अलावा आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए जीता। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे। वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब जीत लिया है।

 बेस्ट डेब्यू का मिला अवॉर्ड

बेस्ट डेब्यू का मिला अवॉर्ड

इसके अलावा फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब अभिनेत्री शरवरी वाघ को मिला। वहीं बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए जीता। खास बात ये है कि, ये अवॉर्ड अहान को देने के लिए खुद सुनील शेट्टी स्टेज पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+