IIFA 2023: 'गंगूबाई' से लेकर 'विक्रम वेधा' की रही धमक, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट...

IIFA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और ऋतिक रोशन को विक्रम वेधा के लिए अवॉर्ड मिला। और स्टार्स को भी अलग-अलग फिल्मों के लिए सम्मानित किया गया। आइये जानते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट...

IIFA

IIFA 2023 winner list: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और बड़े अवॉर्ड फंक्शन आईफा अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। ये अवॉर्ड इवेंट अबू धाबी में चल रहा है। दो दिन तक चलने वाले इवेंट में इस साल दृश्यम, गंगूबाई काठियावाड़ी और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों की धूम रही।

इस बार के IIFA अवॉर्ड्स में कई सितारों को सम्मानित किया गया। इन सितारों में गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट और विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन तक शामिल थे। आइये आपको विनर्स की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं।

देखिये IIFA अवॉर्ड के विनर्स की पूरी लिस्ट...

बेस्ट फिल्म दृश्यम 2
बेस्ट डायरेक्टर आर माधवन (रॉकेटरी द नांबी इफेक्ट)
बेस्ट एक्टर (फीमेल)

आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर (मेल) ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) मॉनी रॉय (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
बेस्ट डेब्यू (फीमेल) खुशाली कुमार (धोखा)
बेस्ट डेब्यू (मेल) बाबिल खान और शांतनु माहेश्वरी (कला)
सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट फॉर फैशन मनीष मल्होत्रा
सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट कमल हसन
बेस्ट अडाप्डेट स्टोरी आमिल कियान खान और अभिषेक पाठक (दृष्यम 2)
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी परवेज शेख और जसमीत रीन (डार्लिंग्स)

बताते चलें कि IIFA शुरू होते ही सितारों की खूब धमक देखी गई। इस दौरान सलमान खान से लेकर नोरी फतेही, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और विक्की कौशल तक दिखे। इस बीच इवेंट की शुरुआत में ही सलमान खान खूब सुर्खियों में रहे थे। वजह थी एक विदेशी रिपोर्टर का एक्टर को खुलेआम शादी का प्रस्ताव देना।

सलमान खान मीडिया से बात कर ही रहे थे कि रिपोर्टर ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दे डाला। एक्टर ने रिपोर्टर की बात पर हंसते हुए कहा कि उनकी शादी की उम्र निकल चुकी हैं अगर 20 साल पहले उन्हें मिली होतीं तो बात अलग थी। भाईजान के जवाब देने का ये मजेदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

इस बीच सलमान खान के बॉडीगार्ड्स द्वारा विक्की कौशल को धक्का देने का वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। हालांकि, इसके बाद विक्की को गले लगाते हुए भाईजान का एक और वीडियो चर्चा में रहा था। जिसके बाद खुद ब खुद इन कयासों पर विराम लग गया।

कुल मिलाकर आइफा अवॉर्ड्स में सितारों ने धूम मचाकर रखी हुई है। कई सितारे अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो कई अवॉर्ड में मिले सम्मान को लेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+