आलिया भट्ट ने रणबीर को छोड़ किसके साथ बिताया वक्त? शेयर किया वीडियो
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने अपनी क्यूट बिल्ली एडवर्ड के साथ सुपरहिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'देखी।
मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें वह अपनी क्यूट बिल्ली एडवर्ड के साथ सुपरहिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' देखी।
Recommended Video

आलिया ने एडवर्ड के साथ शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लुक्स के अलावा उनकी क्यूट बिल्ली जिसका नाम एडवर्ड है उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर वह अपने फैंस का ध्यान खींचती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें वह शनिवार की दोपहर अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ बिता रही हैं।

एडवर्ड के साथ आलिया ने देखी 'गंगूबाई'
आलिया भट्ट ने शनिवार का फ्री टाइम अपने पति रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि अपनी बिल्ली एडवर्ड के साथ बिताने का फैसला किया। बात करें उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की तो, आलिया ने स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का एक दृश्य दिखाई दे रहा है। साथ ही, वीडियो में उनकी बिल्ली एडवर्ड की भी झलक नजर आ रही है।

आलिया भट्ट का अगला प्रोजेक्ट
आलिया भट्ट ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में लीड रोल में नजर आईं थीं। उन्होंने अपनी इस फिल्म से काफी फैंस का दिल जीता था। महज 3 हफ्तों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। आने वाले दिनों में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications