IB71 Trailer: फिल्म 'IB71' का दमदार ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल के अंदाज ने लोगों को किया घायल
IB71 Trailer Out: विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म 'आईबी71' के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक प्लेन से, जिसे आईबी एजेंट विद्युत जामवाल उड़ा रहे होते हैं और वह क्रैश होने वाला होता है।

IB71 Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल न सिर्फ दमदार दिखने में हैं बल्कि लोग उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ करते हैं। फिलहाल विद्युत जामवाल अपनी फिट और सुडौल बॉडी की तरह की एक दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'IB71' रखा गया है। ये फिल्म एक टॉप सीक्रेट मिशन की सच्ची घटना पर आधारित है। विद्युत जामवाल की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में वह समय दिखाया गया है जब साल 1971 में देश पर पाकिस्तान और चाइना, दोनों की तरफ से हमला होने वाला था। इस हमले से बचने के लिए भारत के 30 एजेंट ने 10 दिन में इस मिशन की तैयारी की थी, जिस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ देश ने जीत हासिल की थी। इसी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अब लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'आईबी71' का ट्रेलर रिलीज
विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म 'आईबी71' के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक प्लेन से, जिसे आईबी एजेंट विद्युत जामवाल उड़ा रहे होते हैं और वह क्रैश होने वाला होता है। प्लेन के अंदर बैठे सभी लोग डरे हुए नजर आते हैं। तभी एक शख्स विद्युत जामवाल को सलाह देता है कि वह लैंडिंग को अबोर्ट कर दें, क्योंकि प्लेन क्रैश हो जाएगा। इसके बाद अगला सीन आता है, जिसमें बर्फीली वादियां नजर आती हैं।
1971 के भारत-पाक युद्ध की झलक
तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है- सन 1865 में पाकिस्तान हमसे दो जंग हारने के बाद 1971 में बड़ी तैयारी कर रहा था और हम अनजान थे। फिर हैरान परेशान अनुपम खेर स्क्रीन पर नजर आने लगते हैं। फिर वह कहते हैं- मतलब वो पूरी तैयारी करके बैठे हैं और हम तो बिल्कुल रेडी नहीं हैं। उधर पाकिस्तान की तरफ बात होती है कि 'रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदुस्तान इस हैसियत में नहीं कि हमसे मुकाबला कर सके। लेकिन दूसरी तरफ भारत में अंदर ही अंदर इस हमले की तैयारी की खबर आ चुकी होती है। देखें ट्रेलर-
12 मई को रिलीज होगी ये फिल्म
वहीं फिल्म के लीड हीरो विद्युत जामवाल को पता चलता है कि 10 दिन बाद देश पर अटैक होने वाला होता है। चीन भी पाकिस्तान के साथ है जिसका मतलब है कि हिंदुस्तान पर दोतरफा हमला होने वाला है। तब विद्युत जामवाल सुझाव देते हैं कि एयरस्पेस ब्लॉक करके चीन और पाकिस्तान को ईस्ट में रोका जा सकता है। फिर शुरू होता है इस जंग को रोकने का असली मिशन। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध की झलक साफ दिखाई देगी। ये मिशन 50 साल तक लोगों से छिपा हुआ था। इस एक्शन फिल्म के लीड हीरो होने के साथ साथ विद्युत जामवाल इस मूवी के प्रोड्यूसर भी हैं। ये फिल्म आगामी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications