IAS स्मिता के वकील का 'श्रीकृष्ण' के सभी आरोपों पर बड़ा बयान, क्या अब नीतीश के खिलाफ उगला जा रहा है जहर?
Nitish Bhardwaj News: इन दिनों नीतीश भारद्वाज जबररदस्त सुर्खियों में हैं। महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले नीतीश की पर्सनल जिंदगी में घमासान मचा हुआ है। एक्टर ने अपनी IAS पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मगर अब इन आरोपों को लेकर स्मिता के वकील ने नीतीश को लेकर कई तरह की बातें रखी हैं।
बताते चलें कि नीतीश ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और यहां तक कि ये भी बताया कि पत्नी ने बेटियों को भी उनसे दूर रखा है। नीतीश ने साफ शब्दों में कहा कि स्मिता सिंपथी लेती हैं। वे शरीफ बनती हैं। अब स्मिता के वकील ने नीतीश द्वारा लगाए सभी आरोपों पर बात की है। साथ ही नीतीश को लेकर भी बयान दिया है।

स्मिता के वकील का बड़ा खुलासा!
'ईटाइम्स' से बात करते हुए स्मिता भारद्वाज के वकील चिन्मय वैद्य ने कहा कि नीतीश द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ये आरोप एकदम झूठ हैं। ये पर्सनल मैटर है। यहां क्लाइंट के बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है। हम जल्द ही इस मेटर पर एक बयान जारी करने वाले हैं। हम इसमें सभी तथ्यों को रखेंगे।
डीजीपी कर रहे पूरे मामले की जांच
इससे पहले भोपाल पुलिस कमिश्नर ने ईटाइम्स से नीतीश द्वारा दी गई शिकायत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हमें एक शिकायत मिली है। एक एडिशनल डीजीपी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
IAS पत्नी पर लगे गंभीर आरोप
बताते चलें कि कल यानी 15 फरवरी को नीतीश भारद्वाज अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा में थे। नीतीश ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने उनपर मानसिक प्रताड़ना सहित करई तरह के संगीन आरोप लगाए थे। नीतीश और उनकी पत्नी स्मिता का साल 2019 से तलाक का मामला चल रहा है। नीतीश ने स्मिता पर बेटियों को दूर रखने और ना मिलने देने के भी आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications