'बेटी के लिए कमेंट बर्दाश्त नहीं करूंगा', अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर्स को दी खुली चेतावनी
मुंबई, 02 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉब बिस्वास' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिषेक बच्चन को जानने वालों को पता है कि वह काफी शांत स्वभाव के हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें गुस्सा नहीं आता। किसी जमाने में 'एंग्री यंग मैन' के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी बहुत ज्यादा एंग्री हो जाते हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर होते हैं अभिषेक
दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपने आलोचकों को उतने ही शांत शब्दों में करारा जवाब देते हैं। बात खुद की होती तो एक बार को अभिषेक बच्चन सह जाते लेकिन उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनकी बेटी आराध्या के बारे में कमेंट वह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बेटी के लिए बर्दाश्त नहीं करूंगा कमेंट
अपनी आने वाली फिल्म बॉब बिस्वास के प्रमोशन के दौरान ट्रोल कमेंट्स की आड़ में उन पर कई तरह के आरोप लगे। जब आराध्या को लेकर नकारात्मकता फैलने पर उनसे उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो अभिषेक ने कहा, 'यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और कुछ ऐसा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं एक सार्वजनिक हस्ती हूं, ठीक है, लेकिन मेरी बेटी इन सब से बाहर है। अगर किसी को कुछ कहना हो, तो आकर मेरे सामने कहे।'

'Bob Biswas' के लिए 105 किलो तक बढ़ाया था वजन
सुजॉय घोष की एक कहानी पर आधारित क्राइम थ्रिलर 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉब बिस्वास के किरदार में ढलने के लिए उन्हें अपना वजन 100-105 किलो तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मोटा और बॉब बिस्वास सा दिखने के लिए सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटेड इमेज) या प्रोस्थेटिक का भी इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन वह ऑडियंस के साथ पूरी ईमानदारी बरतना चाहते थे।

अगली फिल्म में कम करना है वजन
बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए वजन कम करना पड़ेगा। इससे पहले उन्होंने 14-15 साल पहले गुरु फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था। किरदार दी जरूरत के हिसाब से फिल्म बिग बुल के लिए भी थोड़ा वजन बढ़ाना पड़ा था। अभिषेक ने कहा, बॉब बिस्वास की अब शूटिंग खत्म हो चुकी है मुझे अगली फिल्म के लिए अपना वजन कम करना है। अगली फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के साथ 37 साल पहले हुआ था ये हादसा, जिसके चलते इतनी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे












Click it and Unblock the Notifications