I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर रिलीज, दिल को छू लेगी फिल्म की कहानी

I Want To Talk Trailer Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शूजीत सरकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मेकर्स ने लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाते हुए मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर रिलीज
शूजीत सरकार की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी 5 नवंबर 2024 (मंगलवार) को रिलीज कर दिया गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। खासतौर पर अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

I Want To Talk Trailer Out

अभिषेक बच्चन की जबरदस्त एक्टिंग
इस फिल्म में टेक्नोलॉजी और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखकर ये साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म लोगों के दिल को छू जाएगी। डायरेक्टर शूजीत सरकार का अपना एक खास अंदाज है, जिसमें हर सीन सीधे दिल से बात करता है। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन की जबरदस्त एक्टिंग भी लोगों का दिल जीत रही है।

फिल्म में अभिषेक बच्चन का अलग-अलग लुक
फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर ने मूवी को लेकर दर्शकों की उम्मीद काफी बढ़ा दी है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। वह अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है।

22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में एक जिंदगी बदलने वाला सबक देने का वादा है, जिसे हल्के-फुल्के मजेदार पलों के साथ बैलेंस किया गया है, जो शूजीत सरकार का अपना अंदाज है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे कलाकार भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आगामी 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+