I Want To Talk: ओपनिंग डे पर बुरा था अभिषेक बच्चन की फिल्म का हाल, जानें कितनी हुई कमाई

I Want To Talk Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शूजीत सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' गत 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में लीड हीरो के रूप में नजर आ रहे अभिषेक बच्चन ने दमदार एक्टिंग की है।

पहले दिन अच्छे नंबरों के साथ नहीं हुई शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म पहले दिन अच्छे नंबरों के साथ शुरुआत नहीं कर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपए से भी कम थी। वहीं विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस मूवी को कड़ी टक्कर दे रही है।

I Want To Talk Box Office Collection

'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' ने भारत में केवल 25 लाख रुपए की ही कमाई की है। 'आई वांट टू टॉक' की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 7.44 प्रतिशत रही, जिसमें सबसे अधिक चेन्नई (28 प्रतिशत) में दर्ज की गई। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगी।

'आई वॉन्ट टू टॉक' की कहानी

-फिल्म की कहानी अर्जुन (अभिषेक बच्चन) की है जो आईआईटीएन और एमबीए डिग्री होल्डर है। वह अमेरिका में अपने सपनों को पूरा कर रहा है। लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर चुका है और आगे भी बहुत कुछ करना चाहता है।

-वह खूब मेहनत कर रहा है लेकिन अचानक से उसकी लाइफ में एक तूफान आता है। डॉक्टर्स उसे बताते हैं कि उसे 'लाइरेंजियल कैंसर' है और उसके पास जीने के 100 दिन से भी कम दिन बचे हैं।

-इसके बाद अर्जुन की नौकरी छूट जाती है। उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। उसे एक के बाद एक सर्जरी से गुजरना पड़ता है। अर्जुन एक बच्ची का बाप भी है। इसी बीच उसकी जिम्मेदारी भी निभानी है। ये कहानी उसी अर्जुन की है जिसके पास 100 से कम दिन बचे हैं लेकिन वो जिंदा रहने के लिए मौत को भी कन्फ्यूज करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+