जब पद्मिनी ने घर से भागकर शादी की तो मैंने ही उनके लिए कपड़े और ज्वेलरी का इंतजाम किया था- पूनम ढिल्लों
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने खुलासा किया कि जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने माता-पिता की शादी के खिलाफ भागकर शादी की तो उन्होंने की उनके लिए कपड़े और ज्वेलरी का इंतजाम किया था।
मुंबई, 19 दिसंबर। अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने खुलासा किया कि जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने माता-पिता की शादी के खिलाफ भागकर शादी की तो उन्होंने की उनके लिए कपड़े और ज्वेलरी का इंतजाम किया था। रियलिटी शो सा रे गा मा पा के सेट पर पहुंचीं दोनों अभिनेत्रियों ने जनता के सामने यह बात कही। पूनम ने कहा कि उस समय पद्मिनी के लिए ज्वेलरी का इंतजाम भी उन्होंने ने ही किया था।

मैं इस दोस्ती के लिए कुछ भी कर सकती हूं
शो के दौरान पूनम ने कहा- 'भाग कर शादी की थी पद्मिनी ने, अपनी शादी पर उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी वह उन्होंने ही दी थी। हम सब इतने छोटे थे, और हमें नहीं पता था कि वह अपनी शादी के लिए क्या पहनने वाली थी, इसलिए हमने उनकी शादी के लिए कपड़ों का इंतजाम किया। हम दोनों ने कई सारे उताड़-चढ़ाव देखे, सुख और दुख। मेरा मानना है कि परिवार भगवान द्वारा चुना जाता है लेकिन एक रिश्ता है जिसे हमें अपने लिए चुनने की स्वतंत्रता है और वह है दोस्ती। मैं इस दोस्ती के लिए कुछ भी कर सकती हूं।'

फिल्म के सेट पर टीटू शर्मा से हुआ था पद्मिनी को प्यार
वहीं पद्मिनी ने कहा कि पूनम का स्वभाव काफी दयालु है। उन्होंने कहा कि जब मेरे माता-पिता मेरी शादी के खिलाफ थे तो पद्मिनी ने मेरी बहुत मदद की। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा उर्फ टीटू शर्मा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1986 में ऐसा प्यार कहां के सेट पर हुई थी।

माता-पिता बहुत स्ट्रिक्ट थे, लव मैरिज का तो सवाल ही नहीं था
साल 2013 में फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में पद्मिनी ने कहा था कि उनके माता-पिता बहुत स्ट्रिक्ट थे। यहां तक की जब मैं अपने बाद खोल लेती थी तो मेरे पापा कहते थे कि इन्हें बांध लो वर्ना में इन्हें काट दूंगा। मैं शूटिंग के बाद सीधे घर आती थी। जहां तक लव मैरिज की बात है तो इसका ख्याल तो मेरे दिमाग में दूर-दूर तक नहीं था, लेकिन आखिरकार मुझे प्यार हो गया और मैंने टीटू से शादी कर ली। उन्होंने कहा कि उनकी बहन शिवांगी और उनके पति शक्ति कपूर ने भी उनकी खूब मदद की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर अशोक ठाकेरिया (पूनम ढिल्लों के पूर्व पति) के घर पर शादी रचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications