'मैंने राखी को बुर्का पहनने को नहीं कहा, पर मैं मुस्लिम हूं', राखी सावंत की छोटी ड्रेस पर आदिल ने कही ये बात

राखी सावंत के बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड अब खुली छोटी ड्रेसेस में घूमती नजर आएं।

मुंबई, 12 सितंबरः सोशल मीडिया केवीन और एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले राखी सावंत जिस तर के शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस में नजर आती थीं अब वह ज्यादातर समय एथनिक और बदन को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़ों में नजर आने लगी हैं। अब राखी पूरे ढके हुए शालीन कपड़ों में नजर आती हैं। उन्हें देखकर लोग अब हैरान होने लगे हैं। इससे पहले तक इंडस्ट्री में लोग राखी सावंत को बोल्डनेस क्वीन की तरह ही जानते थे लेकिन अब राखी ने ग्लैमरस लुक को छोड़ सिंपल लुक को अडॉप्ट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी के बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड राखी अब छोटी ड्रेसेस में घूमती नजर आएं।

आदिल के लिए राखी ने कपड़ों में किया बदलाव

आदिल के लिए राखी ने कपड़ों में किया बदलाव

आपको बता दें कि राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल के प्यार में इस कदर डूब चुकी हैं कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यही वजह है कि वह आदिल के मुताबिक अपने लाइफस्टाइल में बदलाव ला रही हैं। राखी अब कपड़े भी आदिल की पसंद के ही पहनने लगी हैं। कुछ दिनों पहले ही राखी ने बताया था कि आदिल और उनके परिवार वालों को बिल्कुल पसंद नहीं है कि वह ग्लैमरस कपड़े पहनें। इसलिए उन्होंने ढके हुए कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

आदिल ने कहा- राखी को बुर्का पहनने के लिए नहीं कहा

आदिल ने कहा- राखी को बुर्का पहनने के लिए नहीं कहा

अपने गाने 'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं' के लॉन्च इवेंट में आदिल और राखी एकसाथ पहेंचे थे। वहीं आदिल से जब इस बारे में पूछा गया कि राखी के ड्रेसिंग सेंस में बदलाव करना किस हद तक सही है तो उन्होंने कहा- मैंने राखी को कोई बुर्का या हिजाब में रहने के लिए नहीं कहा है। कपड़ों को बदलने से राखी बदल नहीं जाएगी वह सेम इंसान रहेगी।

खुले छोटे कपड़े पहनकर अच्छी नहीं लगती राखी

खुले छोटे कपड़े पहनकर अच्छी नहीं लगती राखी

आदिल ने आगे कहा- मैंने राखी को कभी भी कपड़ों को लेकर फोर्स नहीं किया लेकिन मैंने उन्हें ढके हुए कपड़े पहनने के लिए जरूर समझाया क्योंकि वो पहले काफी अजीब खुले-खुले छोटे कपड़े पहनती थीं। एथनिक ड्रेस में राखी काफी सुंदर भी लगती हैं और लोग उन्हें इस तरह के कपड़ों में अब पसंद भी करने लगे हैं।

मैं मुस्लिम बैकग्राउंड से आता हूं

मैं मुस्लिम बैकग्राउंड से आता हूं

आदिल ने इवेंट में आगे कहा- अगर मैं राखी के साथ जुड़ गया हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अपना धर्म भूल गया हूं या मैंने अपना धर्म छोड़ दिया है। मैं मुस्लिम बैकग्राउंड से आता हूं। मुझे अपने परिवार को देखकर भी चलना है। मेरे परिवार में ये सब पसंद नहीं करते हैं। राखी को भी हमारी सोच का सम्मान करना चाहिए।

राखी ने कहा- आदिल के प्यार में कुछ भी करूंगी

राखी ने कहा- आदिल के प्यार में कुछ भी करूंगी

वहीं इवेंट में मौजूद राखी ने बताया कि जब वह शॉपिंग के लिए जाती हैं और वह कोई शॉर्ट ड्रेस देखती हैं तो उन्हें रोना आ जाता है। राखी ने बताया- यही नहीं जब मैं किसी लड़की को भी शॉर्ट या रिवीलिंग ड्रेस में देखती हैं तब मुझे उसे देखकर बहुत जलन होने लगती है। राखी ने आगे कहा- मैं आदिल को किसी भी तरह से नहीं खोना चाहती हूं और न ही उनके परिवार को कोई दुख देना चाहती हूं। इसलिए मैं उनकी बातों को मानकर खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+