Poonam Pandey: 'मैंने कई काम ऐसे किए जो नहीं करने चाहिए थे....', पूनम पांडे ने क्यों कही थी ये बात?
Poonam Pandey News: आज ग्लैमरस अदाकारा और अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर पूनम पांडे (Poonam Pandey)का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से लोग काफी सदमे में हैं।

मालूम हो कि पूनम पांडे का पूरा जीवन काफी विवादित रहा है, अपने बयानों और अपने कपड़ो को लेकर हमेशा लोगों के बीच आलोचना के केंद्र में रहती थीं। कई बार तो मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था।
उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत सारे वीडियो ऐसे थे जो कि काफी अश्लील थे लेकिन साल 2022 में कंगना रनौत के लॉकअप शो में पूनम पांडे ने कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए थे।
'नमक चावल खाकर अपने दिन गुजारने पड़ते थे'
पूनम ने उस शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि 'उनका बचपन बहुत सारे कष्ट से गुजरा था, उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी, आलम तो ये था कि उन्हें कभी-कभी नमक चावल खाकर अपने दिन गुजारने पड़ते थे।
यही नहीं पूनम पांडे ने ये भी कहा था कि 'उन्हें अच्छी तरह से पता है कि उन्होंने कुछ काम ऐसे किए हैं, जो कि सही नहीं थे और उन्हें वो करने भी नहीं चाहिए थे। मैंने कुछ ऐसे काम किए जो कि केवल स्टंट थे लेकिन इस बात का इत्मीनान है कि उसी काम की वजह से आज मेरे भाई-बहन सेटल भी हैं और उन्हें कोई आर्थिक कष्ट नहीं हैं।'
मैंने कई बार अपनी सीमाएं लांधी: पूनम पांडे
पूनम पांडे ने ये भी कहा था कि 'मैंने कई बार अपनी सीमाएं लांधी हैं, जो कि मुझे नहीं पार करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा करना मेरी मजबूरी थी। मुझे लोग स्लट, बेशर्म और ना जाने किन-किन नामों से पुकारते हैं, मुझे ये सब अच्छा नहीं लगता है लेकिन उन्हें मैं कुछ नहीं सकती हूं क्य़ोंकि उन्हें नहीं पता कि मैंने ये सारे काम क्यों किए और किन हालत में किए।'
32 साल की उम्र में हुआ पूनम पांडे का निधन
आपको बता दें कि अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादित क्वीन के नाम से मशहूर पूनम पांडे की मौत ने सबको झकझोर दिया है। किसी को भरोसा नहीं हो रही है कि 32 साल की ये अदाकारा अब हमारे बीच में नहीं हैं।
किंगफिशऱ मॉडल थीं पूनम पांडे
आपको बता दें कि इन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, ये किंगफिशऱ मॉडल थीं और इन्होंने कुछ फिल्मों, टीवी शोज और रियलिटी शोज में काम किया था। इन्हें लोग सोशल मीडिया स्टार कहते थे। ये विवादित तो रहीं लेकिन काफी लोकप्रिय भी थीं, भले ही लोग इनकी आलोचना करें लेकिन वो इनके बारे में भी जानने को बेकरार रहते थे और इसी कारण उनके निधन ने लोगों को इस वक्त निशब्द कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications