तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की तेलुगु सेलिब्रिटीज से दो टूक, बोले- 'नहीं मिलेगी बेनिफिट शोज की परमिशन'
पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से धूम मचाए हुए है। संध्या थिएटर मामले के बाद अल्लू अर्जुन सुर्खियों में बने हुए हैं। इस घटना के चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। एक्टर को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बीती 24 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन से पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ भी की गई थी।
इस पूरे मामले में अल्लू बनाम सरकार हो गया था। जिसके बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार 26 दिसंबर को तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। यहां दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। जहां सीएम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार भी इंडस्ट्री के साथ है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।

बेनिफिट शो नहीं होंगे
सीएम रेवंत रेड्डी ने ये भी कहा कि फिल्मों के बेनिफिट शो के लिए किसी भी प्रकार की परिमिशन नहीं दी जाएगी। फैंस को काबू करने की जिम्मेदारी स्टार्स की होती है। साथ ही उन्होंने बाउंसर्स पर सख्ती बरतने की बात भी कही है। बता दें, प्रतिनिधिमंडल को लीज फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू कर रहे थे। उनके साथ नागार्जुन, वरुण तेज, साई धर्म तेज, कल्याण राम, शिव बालाजी, अदावी शेष और नितिन जैसे स्टार्स भी मौजूद रहे हैं। इस खास बैठक में कोराताला शिवा, अनिल रविपुडी, साई राजेश सहित निर्देशक और सुरेश बाबू, दामोधर, बीवीएसएन प्रसाद, चिन्ना बाबू जैसे निर्माता भी शामिल हुए। इस बैठक में अल्लू अरविंद यानी अल्लू अर्जुन के पिता भी शामिल हुए थे।
महिला की हुई थी मौत
4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर रखा गया था। जहां हजारों की संख्या में उनके फैन मौजूद थे। इस दौरान अल्लू भी प्रीमियर में पहुंच गए। जिन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके 8 साल के बेटा गंभीर हालात में जख्मी हो गया।












Click it and Unblock the Notifications