अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस में जीती, समाज के सामने हार गई; फिल्म पर टीचर ने लगाए गंभीर आरोप
Pushpa 2 Controversy: पुष्पा 2 साल 2024 की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कूटे। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 1200 करोड़ के आसपास है। 'पुष्पा 2 - द रूल' पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी रिलीज के पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यहां भी इसने खूब रिकॉर्ड बनाए।
अब रिलीज के 2 महीने बाद भी ये फिल्म सुर्खियों में हैं। इस बार फिल्म किसी अच्छे कारण के चलते सुर्खियों में नहीं है। दरअसल, हैदराबाद के एक स्कूल टीचर ने इस फिल्म पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने एजुकेशन कमीशन के सामने भी इस फिल्म के असर पर अपनी बात रखी है। क्या है पूरा मामला हम आपको इस रिपोर्ट में समझाने की कोशिश करते हैं।

हैदराबाद के यूसुफगुदा की स्कूल टीचर का आरोप है कि पुष्पा 2 का बच्चों पर गलत असर पड़ा है। इस वजह से वो निराश भी हैं। V6 न्यूज की रिपोर्ट की माने तो टीचर ने कहा, बच्चे स्कूल में ऐसी हेयरस्टाइल के साथ आते हैं, जो आप बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा वो बहुत ही बेहुदा तरीके से भी बात भी करते हैं। हम बस शिक्षा पर फोकस करते हैं। बाकी सारी चीजों को हम नजरअंदाज कर देते हैं। टीचर ने आगे मास मीडिया पर बात करते हुए कहा, बच्चों को तब भी फर्क नहीं पड़ता, जब हम उनके माता-पिता को स्कूल बुलाते हैं। आप उन बच्चों को पनिशमेंट इसलिए नहीं दे सकते हैं, क्योंकि वो कहीं आपकी जान लेने की सोचने लगें। इन सबका जिम्मेदार मैं मास मीडिया को समझती हूं। मेरी स्कूल के बच्चे पुष्पा देख कर बिगड़ें हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बाद एक नई जिरह छिड़ गई है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि बच्चे अच्छी फिल्म देख कर सुधर नहीं रहे हैं। फिर वो खराब फिल्मों के वजह से बिगड कैसे सकते हैं। हालांकि आप सबकी इस पूरे मामले में क्या राय है। हमें कमेंट बॉक्स पर आप जरूर बताइएगा।












Click it and Unblock the Notifications