कैटरीना कैफ के टावल सीन पर पति विक्की कौशल ने कही ऐसी बात, झुककर बोले- मैं आप से बहस....
Vicky Kaushal On Katrina Towel Scene: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस समय फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उके इस फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 450 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। हर कोई इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ कर रहा है। अब इतने दिनों बाद कैटरीना के पति विक्की कौशल ने उनके टावल वाले सीन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
विक्की कौशल ने कैटरीना के टॉवल सीन पर कही ये बात
आपको बता दें कि 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ का टावल सीन खूब चर्चा में रहा। लोगों को एक्ट्रेस का ये फाइट सीन खूब पसंद आया है। इससे पहले कैटरीना कैफ के ससुर यानी शाम कौशल ने इस सीन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने अपनी बहू को इस सीन में दमदार बताया था। अब कैटरीना के पति बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी इस टावल वाले सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विक्की ने कहा- मुझे कैटरीना पर गर्व है
कैटरीना कैफ के पति एक्टर विक्की कौशल ने इतने दिनों बाद फिल्म 'टाइगर 3' के टावल वाले सीन पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा है- हम दोनों फिल्म की स्क्रीनिंग पर साथ गए थे। जब वो सीक्वेंस आया तो मैंने कैटरीना की तरफ झुककर कहा था कि मैं आगे से कभी आप से बहस नहीं करुंगा। मैं नहीं चाहता कि आप मुझे टावल पहनकर इस तरह से पीटें। विक्की कौशल ने आगे कहा- मैंने कैटरीना से ये भी कहा कि वो बॉलीवुड की टॉप एक्शन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जितनी मेहनत से उन्होंने काम किया है उस पर मुझे गर्व है।
विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' तो सुपरहिट साबित हो गई है लेकिन अब उनके पति विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल विक्की कौशल अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ये फिल्म रणबीर कपूर की मूवी 'एनिमल' के साथ ही रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications