Humane Sagar Death: 34 साल के फेमस सिंगर की मौत, अस्पताल में कैसे कई जान? मां का शॉकिंग खुलासा
Humane Sagar Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस सिंगर हुमाने सागर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
34 साल की उम्र में सिंगर हुमाने सागर की मौत
कम उम्र में हुमाने सागर की अचानक हुई मौत से फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हो गए हैं। जिन सुरों ने लाखों दिलों को जीत लिया था वह अब हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं।

कैसे हुआ सिंगर हुमाने सागर का निधन?
-डॉक्टर्स के मुताबिक सिंगर हुमाने सागर की मौत मल्टी ऑर्गन डिसफंक्शन के कारण हुई है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था जहां पिछले तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 14 नवंबर 2025 की दोपहर उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया था। वहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करके कई टेस्ट करवाए गए थे।
शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था
टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया कि हुमाने सागर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह एक साथ कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, जिनमें Acute-on-chronic liver failure, Bilateral pneumonia, Dilated Cardiomyopathy शामिल हैं। लगातार बिगड़ती हालत के चलते डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद हुमाने सागर ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
मां ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
-हुमाने सागर की मौत के बाद अब उनकी मां शेफाली ने सिंगर के मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि हुमाने की तबीयत खराब होने के बावजूद उनके मैनेजर और इवेंट आयोजकों ने उन्हें स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मजबूर किया था।
-हुमाने सागर की मां का कहना है कि लगातार परफॉर्म करने के दबाव के कारण उनके बेटे की हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। फिलहाल परिवार की शिकायत को लेकर पुलिस या आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications