Humaira Asghar Ali Death: कौन थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली? फ्लैट में ऐसे मिली लाश, कैसे हुई मौत?
Humaira Asghar Ali Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि गत 8 जुलाई 2025 को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) फेज VI स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं।
हुमैरा असगर अली की 32 साल की उम्र में मौत
32 साल की हुमैरा असगर अली का शव पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में उनके अपार्टमेंट से बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हुमैरा की मौत उनके शव मिलने से लगभग दो हफ्ते पहले ही हो चुकी थी। हालांकि इस घटना का पता तब चला जब मकान मालिक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

अपार्टमेंट में मिली हुमैरा की सढ़ी-गली लाश
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुमैरा असगर अली जिस अपार्टमेंट में रहती थीं उसके मकान मालिक अपनी किराएदार यानी एक्ट्रेस से काफी दिनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। मकान मालिक, किराया न मिलने की वजह से परेशान थे और ऐसे में उन्होंने बेदखली की कार्यवाही शुरू करने के लिए अदालत का रुख किया था।
-अदालत ने गिजरी पुलिस को इत्तेहाद कमर्शियल इलाके में स्थित अपार्टमेंट का दौरा करने का निर्देश दिया था। ऐसे में पुलिस जब गत 8 जुलाई 2025 को हुमैरा असगर अली के अपार्टमेंट में पहुंची तो उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने बंद फ्लैट का ताला तोड़ा। फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी।
-पाकिस्तानी समाचार पोर्टल इमेजेज को दिए एक बयान में दक्षिण पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सैयद असद रजा ने कहा है- अपार्टमेंट अंदर से बंद था, जिसमें बालकनी का दरवाजा भी शामिल था। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर किसी गड़बड़ी के तत्काल संकेत नहीं मिले हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार
-क्राइम सीन यूनिट के फोरेंसिक विशेषज्ञों को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया था और हुमैरा के शव को आगे की मेडिकल और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) ले जाया गया था। जेपीएमसी की पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने शव के सड़ने की पुष्टि करते हुए कहा है- मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है और पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
-रिपोर्टों से पता चलता है कि हुमैरा असगर अली किराए के अपार्टमेंट में अकेली रह रही थीं और कई महीनों से किराया नहीं दे रही थीं। पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड के जरिए उनके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हुमैरा असगर अली का चमचमाता करियर
-हुमैरा असगर अली ने एआरवाई के रिएलिटी शो तमाशा घर में हिस्सा लिया था और साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म जलेबी में भी अहम किरदार निभाया था। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह न केवल एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं, बल्कि एक थिएटर आर्टिस्ट, चित्रकार, मूर्तिकार और फिटनेस फ्रीक भी थीं।
-इंस्टाग्राम पर उनके 7,13,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 30 सितंबर, 2024 को शेयर की गई उनकी आखिरी पोस्ट में कई कैंडिड तस्वीरें शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications