'बॉलीवुड में मुस्लिम संग होता है भेदभाव?' हुमा कुरैशी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगा कि मैं...'
हुमा कुरैशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड में मुस्लिम होने पर क्या भेदभाव होता है। आइए जानते हैं इस पर एक्ट्रेस ने क्या कहा।
Huma Qureshi Muslim Polarization: साउथ इंडस्ट्री से हिंदी सिनेमा तक का सफर तय करने वाली हुमा कुरैशी ने अलग पहचान बना ली। इन दिनों एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट तरला को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में मुस्लिम संग भेदभाव पर खुलकर बात की।
मुस्लिम संग भेदभाव पर बोली हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में मुसलमानों संग भेदभाव के सवाल का जवाब दिया। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि, क्या इंडस्ट्री में धर्म को लेकर भेदभाव होता है? इस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'आज जब ऐसी बातें होती हैं तो सोचती हूं कि लोग इस तरह की बातें क्यों करते हैं?'

'मुझे भारत में रहते हुए नहीं लगा...'
हुमा कुरैशी से जब आगे पूछा गया कि, जब हाल ही में पीएम मोदी अमेरिका गए थे जब मीडिया ने उनसे भारत के मुसलमानों के अधिकारों पर सवाल किया था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देत हुए कहा, 'मुझे भारत में रहते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि अरे मैं मुस्लिम हूं, मैं अलग हूं। मेरे पिता पिछले 50 साल से सलीम नाम का रेस्टोरेंट चला रहे हैं।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
जैसे ही हुमा कुरैशी का यह वीडियो सामने आया तो लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आपने बिल्कुल सही बात कही। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भारत से ज्यादा सुरक्षित देश कोई भी नहीं'। वहीं एक ने लिखा, 'हुमा कुरेशी अपने जवाब से खेल गई उनके मन में तो कुछ और था।' बता दें कि हुमा कुरैशी की फिल्म तरला 7 जुलाई को ओटीटी ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।










Click it and Unblock the Notifications