हुमा कुरैशी के पापा ने आसिफ के मर्डर पर दिया बड़ा बयान, सामने आया ऐसा सच, बताया क्या हुआ था 'गुरुवार की रात'
Huma Qureshi Father on Asif Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार में उस वक्त मातम छा गया जब उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या की खबर सामने आई। ये दर्दनाक घटना दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा भोगल लेन में हुई है।
हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस केस में अब तक दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान उज्ज्वल (19) और गौतम (18) के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

'मेरा भतीजा अब इस दुनिया में नहीं रहा'
-मृतक के चाचा और हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने इस घटना को लेकर मीडिया से बात की है। भतीजे आसिफ की मौत को लेकर सलीम कुरैशी काफी टूट गए हैं। उन्होंने रोते हुए मीडिया के सामने कहा- मैं घर पर था तभी कॉल आया कि किसी ने हमारे गेट के सामने स्कूटर खड़ा कर दिया है।
-सलीम कुरैशी ने आगे कहा- मेरे भतीजे आसिफ ने स्कूटर हटाने को कहा था ताकि रास्ता साफ हो जाए। इसी बात पर उन लड़कों से उसकी बहस हो गई और फिर दोनों ने मिलकर मेरे भतीजे पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरी आंखों के सामने उसे छीन लिया।
क्या करते थे आसिफ कुरैशी?
सलीम कुरैशी ने बताया कि उनके भतीजे आसिफ कुरैशी की उम्र महज 42 साल थी और वह पेशे से मीट सप्लायर थे। वह दिल्ली के कई रेस्तरां और होटलों को चिकन और रेड मीट की सप्लाई करते थे। उनका व्यवहार बेहद मिलनसार था और वह हमेशा शांत स्वभाव के थे।
नुकीले हथियार से सीने पर किया गया था हमला
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक गत 7 अगस्त 2025 (गुरुवार) रात करीब 10:30 बजे पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दोनों आरोपी स्कूटर को घर के गेट के सामने खड़ा किए हुए थे। जब आसिफ ने हटाने को कहा, तो कहासुनी बढ़ती चली गई। तभी एक आरोपी ने नुकीले हथियार से आसिफ के सीने पर वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की बारीकी से कर रही है जांच
दिल्ली पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा चुके हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांचकर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या ये गुस्से में लिया गया कोई कदम था।












Click it and Unblock the Notifications