लड़की का धर्म परिवर्तन कर हुमा के भाई आसिफ ने रचाई थी दूसरी शादी, हत्यारों से पहले भी रही है रंजिश

हुमा कुरैशी के कजिन भाई आसिफ की दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन इलाके में गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना से हुमा और उनके परिवार के लोग सदमे में आ गए हैं। एक मामूली पार्किंग विवाद के चलते, हुमा के भाई की हत्या की गई है। दोनों आरोपी महज 18 और 19 साल के हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

आसिफ की उम्र 42 साल थी। वो दिल्ली में बिजनेस करते थे और अपने परिवार के साथ रहते थे। आसिफ चिकन के सप्लायर थे और दिल्ली के लोकल रेस्टोरेंट में इसकी सप्लाई करते थे। ये पहली बार नहीं है जब आसिफ का इन आरोपियों से झगड़ा हुआ हो। पहले भी इन आरोपियों के साथ झगड़ा हो चुका था। क्या है आसिफ की जिंदगानी की कहानी हम आपको बताते हैं।

Huma Qureshi Brother Second Marriage

आसिफ की हत्या करने वाले आरोपी उज्जवल और गौतम हैं। ये दोनों भाई हैं और आसिफ के पड़ोसी हैं। ये पहली बार नहीं है जब आसिफ और आरोपियों का झगड़ा हुआ हो। इससे पहले भी झगड़ा हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो नवंबर 2024 में दोनों के बीच भयकंर कहा-सुनी हुई थी। इसके अलावा भी उनकी आसिफ से नोकझोक होती रहती थी। लेकिन इस बार एक पार्किंग विवाद आसिफ की जान पर बन आया।

आसिफ भी निजी जिंदगी में थोड़ा विवादों में घिरा रहा है। उसने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से बिना तलाक लिए आसिफ ने साल 2018 में दूसरी शादी की। जिसका नाम साइनाज कुरैशी है। लेकिन ये उसका असली नाम नहीं है। उसका नाम असली नाम रेणुका जॉन था और वो क्रिश्चन धर्म की थी। लेकिन रेणुका और आसिफ का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की माने तो आसिफ ने इसी बीच रेणुका के सामने शर्त रख दी कि धर्म बदलना होगा। इसके बाद ही शादी होगी। उसने किया भी ऐसे ही। दोनों ने शादी की और अपना धर्म बदला। जिसके बाद उसने अपना नाम साइनाज कुरैशी रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+