क्या सबा ने ऋतिक संग अपने रिलेशन को किया कन्फर्म? जानें क्या है सच?

मुंबई, 27 मार्च। फिल्म अभिनेता रितिक रोशन आजकल अपनी आने वाली फिल्मों से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बड़ी वजह है कि अभिनेत्री सबा आजाद के साथ उनके रिश्तों की चर्चा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं का इजहार करते रहते हैं। दोनों एक साथ रेस्टोरेंट में भी देखा गया था। रितिक रोशन और सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर किया है उसकी वजह से एक बार फिर से दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

रितिक का कमेंट हो रहा वायरल

रितिक का कमेंट हो रहा वायरल

दरअसल सबा आजाद पुणे में एक इवेंट करने वाली हैं और इसको लेकर सबा ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी शेयर की है। इसी स्टोरी को बैंग बैंग एक्टर रितिक रोशन ने भी शेयर किया और उनके इस इवेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है। रितिक रोशन ने जिस तरह से सबा की स्टोरी को शेयर किया उसपर सबा ने जो कमेंट किया है वह वायरल हो रहा है। रितिक के इस रीशेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए सबा ने लिखा काश तुम भी यहां होते मेरे क्यूट।

क्या कहा सबा ने

क्या कहा सबा ने

सबा की स्टोरी को शेयर करते हुए रितिक ने लिखा था काश मैं भी इस इवेंट में आ सकता, जबरदस्त परफॉर्मेंस देना, तुम जरदस्त हो। जिसके बाद रितिक के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए सबा ने लिखा काश तुम भी यहां होते मेरे क्यूट। जिस तरह से रितिक रोशन और सबा आजाद के बीच सोशल मीडिया पर यह बातचीत सामने आई है उसके बाद साफ दोनों सार्वजनि तौर पर एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को दिखाने से डरते नहीं हैं।

 आने वाले प्रोजेक्ट

आने वाले प्रोजेक्ट

बता दें कि रितिक रोशन और सबा आजाद के बीच रिश्तों को लेकर उस वक्त चर्चा शुरू हुई जब दोनों एक साथ एक रेस्टोरेंट में जर आए थे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। रितिक रोशन जल्द ही बड़े पर्दे पर सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा में नजर आएंगे। फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ अहम भूमिका में हैं। इसके साथ ही रितिक रोशन दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर फिल्म में नजर आएंगे। वहीं सबा की बात करें की ओटीटी सीरीज रॉकेट ब्वॉयज काफी सफल हुई है और वह इसकी सफलता का जश्न मना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+