हिंदी सिनेमा का इतिहास बदलने जा रहे हैं ऋतिक रोशन, बॉलीवुड में बनाएंगे सबसे अनोखी फिल्म!

ऋतिक रोशन इस साल फिल्म फाइटर में नजर आए थे। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। ऋतिक की ये फिल्म एरियल एक्शन पर पूरी तरह से बेस्ड थी। अब वो एक और बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। दरअसल, ऋतिक अब एक जॉम्बी थीम की फिल्म बनाने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है।

पीपिंगमून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ये हॉलीवुड फिल्म आई एम लीजेंड का रीमेक होगी। विल स्मिथ ने इसमें लीड रोल निभाया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसके ऑफिशियल राइट्स ऋतिक ने खरीद लिए हैं। जल्द ही इसके हिंदी वर्जन पर काम शुरू होगा। ये प्रोजेक्ट ऋतिक के भी दिल के करीब है। वो इसमें किसी प्रकार की कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वो मेकिंग में भी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

Hrithik Roshan will remake Hollywood Will Smith I Am Legend movie

सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर है फिल्म
विल स्मिथ की ये फिल्म सर्वाइवल और एक्शन थ्रिलर जॉनर की थी। इसकी कहनी ऐसे व्यक्ति की जो महामारी में दुनिया में अकेला बचता है। वो बस एकमात्र व्यक्ति रहता है, जिस पर जॉम्बी हमला करना चाहता है। लेकिन वो असफल रहते हैं। कहानी इसी पर है कि वो आखिर कैसे सर्वाइव करता है। फिल्म की स्टोरी इसी पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स हैं कि इसे ऋतिक अपने प्रोडक्शन हाउस के तले ही बनाएंगे। फिलहाल फिल्म अभी डेवलेपिंग स्टेज पर ही है। इसलिए ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।

कृष 4 पर शुरू होगा काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक कृष 4 पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म पर पिछले कई समय से काम चल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म 2025 में फ्लोर पर आएगी। इसे इसे करण मल्होत्रा बनाएंगे। सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी इससे बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+