दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर घूमने निकले ऋतिक रोशन, लोगों ने मारे ताने

Hrithik Roshan and Saba Azad: ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ गत 5 मई की रात को इन्जॉय करते नजर आए थे।

hrithik roshan

Hrithik Roshan and Saba Azad: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आता है। आजकल दोनों हाथ पकड़कर हर इवेंट्स और पार्टीज में पहुंचते हैं। एक बार फिर से ऋतिक रोशन और सबा आजाद को हाल ही में साथ में देखा गया। इस बार ऋतिक के दोनों बच्चे भी साथ में दिखाई दिए थे।

ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ गत 5 मई की रात को इन्जॉय करते नजर आए थे। चारों को फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया था। पैपराजी ने चारों की तस्वीरें भी क्लिक की थीं। इन चारों का थिएटर से बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने फंकी कपड़ों पहन रखे थे औ दोनों काफी कूल लग रहे थे। ऋतिक रोशन ने नीले रंग की टी-शर्ट के ऊपर ग्रे रंग की हुडी जिपर जैकेट पहनी हुई थी। इसे उन्होंने खाकी रंग के ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया था।

वहीं दूसरी तरफ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आाजाद काले रंग के क्रॉप टॉप में काफी हॉट नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लू लूज फिट डेनिम पहन रखा था और अपने साथ एक बैग कैरी किया हुआ था। थिएटर से बाहर निकलते समय सबसे पहले ऋतिक रोशन के दोनों बेटे बाहर निकले और कार में बैठ गए और उसके बाद कपल भी साथ में बाहर निकला। ऋतिक रोशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को जहां ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद ऋतिक रोशन को ताने मार रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये आजकल गर्लफ्रेंड को साथ लिए बिना कहीं नहीं जाते। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऋतिक रोशन की नई फैमिली।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। इसके अलावा, ऋतिक के पास 'वॉर' मूवी का सीक्वल भी है। ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+