सबा आजाद को छोड़ Hrithik Roshan इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से नहीं हटा पाए नजरें, यूजर्स बोले-'ये क्या हो रहा है'

ऋतिक रोशन और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बातचीत की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Hrithik Roshan Mahira Khan: सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस मौके पर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे बड़ा कलाकार नजर आए। वहीं इस फेस्टिवल से ऋतिक रोशन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। इस बीच उनकी एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई।

ऋतिक रोशन की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वायरल हुई फोटो

ऋतिक रोशन की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वायरल हुई फोटो

इस इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर देख फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटो में ऋतिक रोशन और माहिर एक दूसरे की आंखों में आंखे डाले नजर आए।

एक्ट्रेस को एक टक निहारते रहे ऋतिक

ऋतिक और माहिरा खान स्टेज के पास एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। इस फोटो में, ऋतिक ने माहिरा से कुछ पूछा और ऐसे में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इवेंट में उनके आसपास काफी भीड़ देखी गई। वहीं लुक्स की बात करें तो, इस मौके पर ऋतिक ने ब्लैक जैकेट के नीचे व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी थी। उन्होंने धनुष टाई और काले जूते भी चुने। वहीं माहिरा को स्लीवलेस सुनहरे रंग के गाउन में देखा गया।

फैंस ने की जमकर तारीफ

फैंस ने की जमकर तारीफ

इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा कि, 'काश सभा की जगह माहिरा होती'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ऊफ्फ ये क्या हो रहा है'। वहीं कुछ फैंस ने दिल का इमोजी डाला। बता दें कि इन दोनों सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

माहिरा के है तगड़ी फैन फॉलोइंग

माहिरा के है तगड़ी फैन फॉलोइंग

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को आखिरी बार फवाद खान के साथ मौला जट्ट में देखा गया था। जो साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फवाद के साथ उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट नीलोफर भी पाइपलाइन में है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था। जिसमें उनके साथ सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आए। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी लीड रोल में होंगे। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने में फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+