48 की उम्र में इंटरनेट पर इस तरह आग लगा रहे हैं ऋतिक रोशन, 6 पैक एब्स देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Hrithik Roshan Viral Photos: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी टोन्ड बॉडी साफ नजर आ रही है।

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Viral Photos: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन अपने हार्ड वर्कआउट को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। दो बच्चों के पिता होने के बावजुद ऋतिक रोशन ने अपनी बॉडी को काफी बढ़िया तरीके से मेंटेन किया हुआ है। 48 की उम्र में भी वह काफी हैंडसम और यंग नजर आते हैं। फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

ऋतिक रोशन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके 6 पैक एब्स साफ-साफ नजर आ रहे हैं। ऋतिक के एब्स देख उनके फैंस क्रेजी हो रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ऋतिक रोशन की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

फिटनेस और जिम मोटिवेशन

लोगों के अनुसार ऋतिक रोशन की इन तस्वीरों को देखने के बाद ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 48 साल है। वह इस उम्र में भी अपनी फिटनेस के चलते कई नए एक्टरों को पीछे छोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने नए साल का आगाज फिटनेस और जिम मोटिवेशन के साथ किया है। अपनी फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है- ऑल राइट लेट्स गो 2023।

तस्वीरें देख हैरान रह गए सेलेब्स

तस्वीरें देख हैरान रह गए सेलेब्स

ऋतिक की इन तस्वीरों पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर अपना रिएक्शन दिया है। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर से लेकर वरुण धवन तक, सभी ने ऋतिक रोशन की तस्वीरों को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। एक्टर अनिल कपूर ने ऋतिक रोशन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये आया असली फाइटर।

लोगों ने कहा- हर लुक में लगते हैं हिट

लोगों ने कहा- हर लुक में लगते हैं हिट

ऋतिक रोशन के फैंस की मानें तो वह हर लुक में गजब लगते हैं। वह न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं बल्कि काफी फिट भी हैं। लोगों की मानें तो ऋतिक रोशन न सिर्फ हैंडसम दिखते हैं बल्कि उनकी फिटनेस के भी लोग दीवाने हैं। जानकारी के अनुसार एक समय पर डॉक्टर ने उनके खराब हेल्थ कंडीशन को देखते हुए बताया था कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगे। लेकिन ऋतिक रोशन ने बड़ी ही हिम्मत दिखाते हुए खुद को ठीक किया और एक बहुत ही बेहतरीन डांसर भी बने।

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'वॉर-2' और 'क्रिष 4' में भी नजर आएंगे। फिलहाल ऋतिक रोशन एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वह अक्सर हर इवेंट पर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+