ऋतिक रोशन ने फरहान अख्तर की '120 बहादुर' के लिए लिखा नोट, जानें क्या कहा
फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी आगामी फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस बीच बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

ऋतिक का फरहान और रितेश के लिए भावनात्मक संदेश
ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "फरहान और रितेश... मेरे दोस्तों, मैंने आपको सालों से सीमाओं को तोड़ते और नई ऊंचाइयां छूते देखा है। मुझे 'लक्ष्य' की हमारी मेहनत और जुनून याद है, लेकिन '120 बहादुर' में जो पैशन दिख रहा है, वह उससे भी आगे है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस फिल्म की टीम पर गर्व है और वे इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। "मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम, निर्देशक रजनीश और मेरे बहादुर दोस्त फरहान को। मैंने 21 नवंबर की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर ली है।"
ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम
'120 बहादुर' का टीज़र और ट्रेलर मिलाकर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। दर्शक इसे साल का सबसे भावनात्मक और शक्तिशाली ट्रेलर मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के संवाद "हम पीछे नहीं हटेंगे" को लेकर खूब चर्चा है, जो सैनिकों की अडिग देशभक्ति को दर्शाता है।
रेजांग ला के नायकों की गाथा
फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करती है, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई में दुश्मनों के सामने आखिरी सांस तक डटे रहकर इतिहास रच दिया। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) का किरदार निभा रहे हैं - एक ऐसे नेता जिन्होंने अपने साहस और नेतृत्व से अमर गाथा लिखी। '120 बहादुर' का निर्देशन रजनीश "रेज़ी" घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications