Madhu-Ira Wedding: अल्लू अर्जुन ने ऋतिक रोशन को लगाया गले, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी के वेडिंग रिस्पेशन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में अल्लू अर्जुन, ऋतिक रोशन और आमिर खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
Allu Arjun Hugs Hrithik Roshan: बॉलीवुड प्रोड्यूसर मधु मंटेना और योग टीचर इरा त्रिवेदी ने 11 जून को शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कपल ने मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।
अल्लू अर्जुन ने किया ऋतिक रोशन को हग
ऐसा बहुत कम ही होता है जब साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ही फ्रेम में नजर आएं। लेकिन यह कमाल इस बार मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर आमिर खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

एक ही फ्रेम में दिखे बड़े सितारे
फोटो में अल्लू अर्जुन, ऋतिक रोशन से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। साथ में आमिर खान खड़े हैं। इसके बाद अगली तस्वीर में अल्लू अर्जुन ने ऋतिक को हग किया। वहीं आमिर खान दोनों के साथ खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस लगातार तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ही फ्रेम में तीनों को साथ देखकर फैंस का दिन बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
इस वायरल तस्वीर में ऋतिक रोशन बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। वहीं आमिर खान ने कुर्ता और डेनिम जींस में सिंपल लुक कैरी किया हुआ है। इसके अलावा बात करें अल्लू अर्जुन के लुक की तो उन्होंने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ है जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे हैं।
मधु और इरा की हुई शादी
बता दें कि, मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी एक दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मधु ने इरा को 10 साल पहले ही प्रपोज कर दिया था। लेकिन उन्होंने बाद में इस ऑफर को स्वीकार किया। बता दें कि मधु की ये दूसरी शादी है उन्होंने इससे पहले नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के साथ शादी की थी। दोनों ने साल 2019 में तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications