50 की उम्र में ऋतिक रोशन ने कैसे बनाए दमदार बॉडी, एक्टर ने फॉलो किया ये डाइट चार्ट, ट्रेनर ने किया खुलासा
Hrithik Roshan Fighter Diet: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म फाइटर में 50 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन काफी फिट नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। जिसका खुलासा एक्टर के फिटनेस ट्रेनर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। क्रिस गेथिन जो कि ऋतिक रोशन के लंबे समय से ट्रेनर हैं उन्होंने एक्टर के पूरे डाइट चार्ट का खुलासा किया।

इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में क्रिस गेथिन ने कहा कि, 'ऋतिक काफी इंटेलिजेंट हैं और उनका आईक्यू भी काफी तेज है। उनका बहुत अच्छे से पता है कि उनके लिए कौन सी चीज अच्छी है और कौन सी नहीं। फिल्म फाइटर की शूटिंग के दौरान वह रोज सुबह 5 बजे उठते थे और 6 बजे नाश्ता कर लेते थे।'
क्रिस ने ऋतिक का पूरा डाइट चार्ट बताया और कहा कि, हर रोज सुबह हम दोनों जिम जाते थे। लेकिन महज एक घंटा ही वह जिम करते थे। इसके बाद कुछ समय की नींद पूरी करने के बाद ऋतिक दिन में हर रोज दो बार कार्डियो करते थे। इसके साथ ही रनिंग, एलिप्टिकल ट्रेनिंग और स्विमिंग से लेकर स्टेयरमास्टर रोवर वर्कआउट किया।
इन सबके बीच ऋतिक रोशन ने अपने सोने का शेड्यूल फिक्स कर रखा था। वह रात के 9 बजे ही सोने चले जाते थे। वहीं डाइट प्लान में एक्टर हर रोज खाने में चिकन, अंडे, प्रोटीन, मछली और चावल खाते थे। ऋतिक ने कई समय तक इस डाइट चार्ट को फॉलो किया। इसके अलावा, फिटनेस रूटीन में बॉक्सिंग, केटलबेल वर्कआउट, बैटल रोप्स, और प्लायोमेट्रिक्स जैसे व्यायाम किए।
बता दें कि, सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि दीपिका और ऋतिक की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को कितनी पसंद आती है।












Click it and Unblock the Notifications